अमरीका

अमरीका: 16 साल के लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

भारतीय से कार छीनने का प्रयास किया जा रहा था,यह शख्स इसी महीने के 27 तारीख को अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने भारत आने वाला था

less than 1 minute read
अमेरिका: 16 साल के लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

न्यूयार्क। अमरीका के न्यूजर्सी में एक भारतीय को बेरहमी से गोलियों से भून डाला। 61 वर्षीय भारतीय से कार छीनने का प्रयास किया जा रहा था। इसके विरोध में एक 16 साल के लड़के ने उस पर बेहिसाब गोलियां चला दीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील एडला नाम का यह शख्स इसी महीने के 27 तारीख को अपनी मां का 95वां जन्मदिन और क्रिसमस मनाने भारत आने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसे बड़ी बेरहमी से वेंटनोर स्थित उसके घर के बाहर गोलियों से भून दिया गया। पुलिस के अनुसार कार छीनने के दौरान लड़के से भारतीय की झड़प भी हुई थी। इस दौरान गुस्से में आकर किशोर ने गोलियों की बौछार कर दी।

गैर कानूनी तरीके से हैंड गन रखने का मामला दर्ज

ये भी पढ़ें

ईरान अमरीकी प्रतिबंधों को लेकर रास्ता तलाश सकता है: अराग्ची

एटलांटिक सिटी के एक चर्च सर्विस में पियानो बजाने के लिए मशहूर सुनील की दो संतानें हैं और एक पोता भी है। एटलांटिक काउंटी में बीते तीस बरसों से रह रहे थे। मेडिकल जांच में पता चला है कि उन्हें कई गोलियां लगी हैं। नाबालिग हत्यारे का नाम उसकी उम्र के चलते जाहिर नहीं किया गया है,लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे एग हार्बर सिटी से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय की हत्या उनकी कार छीनने के लिए की गई। आरोपित पर हत्या, लूटपाट, कार छीनने और गैर कानूनी तरीके से हैंड गन रखने का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

चीन से निपटने के लिए अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने बनाया ये खास प्लान
Published on:
18 Nov 2018 01:50 pm
Also Read
View All