26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान अमरीकी प्रतिबंधों को लेकर रास्ता तलाश सकता है: अराग्ची

ईरान परमाणु समझौते के परिणामस्वरूप आर्थिक संबंधों को बचाने की उम्मीद कर रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 17 Nov 2018, 8:35 PM IST

iran

ईरान अमरीकी प्रतिबंधों को लेकर रास्ता तलाश सकता: अराग्ची

मैड्रिड। ईरान के राजनीतिक मामलों के उपविदेश मंत्री ने विश्वास जताया कि ईरान अमरीकी प्रतिबंधों को लेकर रास्ता तलाश सकता है और इस प्रकार से वह परमाणु समझौते को पतन से बचा सकता है। मैड्रिड में शुक्रवार को स्पेन के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अब्बास अराग्ची ने अपनी टिप्पणी में सुरक्षा समझौते को बचाने के लिए रास्ता तलाशने के महत्व पर जोर दिया,जिससे आर्थिक निवेश को जारी रखने में सुविधा होगी।

राजनीतिक स्थिति से संतुष्ट है

रिपोर्ट के मुताबिक,आर्थिक संबंधों को स्थापित करने में आ रही मुख्य बाधाओं में से एक लेन-देन के लिए बैंकिंग रास्तों की कमी है। ईरान परमाणु समझौते के परिणामस्वरूप आर्थिक संबंधों को बचाने की उम्मीद कर रहा है। ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार ने कहा कि तेहरान विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघेरिनी सहित यूरोपीय देशों द्वारा व्यक्त की गई राजनीतिक स्थिति से संतुष्ट है।

राजनीतिक रूप से एक अच्छा फैसला

अराग्ची ने कहा कि यूरोप ने इस समझौते में राजनीतिक रूप से एक अच्छा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है और यह संघर्ष समाधान के लिए एक तंत्र के रूप में भी कार्य करेगा। उन्होंने संयुक्त व्यापक कार्ययोजना (जेसीपीओए) से हटने के लिए अमरीका की आलोचना भी की।