
कैलिफोर्निया की आग: मरने वाली संख्य 97 पहुंची, एक हजार लोग लापता
पैराडाइज। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में लापता हुए लोगों की संख्या 1000 से ऊपर पहुंच चुकी है। यह अमरीका में अब तक की सबसे विनाशकारी आग है। इस आग में सरकारी अनुमान से अधिक की संपत्ति और जानमाल का नुकसान हुआ हैै। बचाव विभाग के अनुसार इस आग से अपने घरों को छोड़कार भागे कई लोग अभी भी तक लौटे नहीं हैं। 146 हजार एकड़ में फैली आग में 97 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक इस आग से 47 हजार 200 लोगों को बाहर निकाला गया है।
प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में पहुंचा
अधिकारियों का कहना है कि इतने दिनों तक फैली आग के कारण यहां के वातावरण में प्रदूषण का स्तर निचले स्तर पर पहुंच चुका है। इस दौरान एयर क्वालिटी इनडेक्स 271 तक पहुंच चुका है। यह स्तर भारत के खराब वातावरण वाले शहरों तक पहुंच चुका है। प्रदूषण के कारण यहां लोगों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है।
शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय
इस हादसे में मरने वालों और लापता लोगों में ज्यादातर बुट्टे काउंटी के अंतर्गत आने वाले पैराडाइज शहर के लोग शामिल हैं। इस भीषण आग के चपेट में आने से पूरी तरह से तबाह हो चुका है। पूरा शहर खाली हो चुका है। अधिकारियों ने इसे 'कैंप फायर' की संज्ञा दी है। सिएरा नेवादा पहाड़ों की तलहटी में बसा करीब 26,000 की आबादी वाला यह शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।
Published on:
17 Nov 2018 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
