23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन ने अमरीका को चेताया, ट्रेड वाॅर में नहीं होगी किसी की जीत

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को समान नियमों की जरूरत है, जिनका कोई स्वार्थी एजेंडा न हो।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 17, 2018

Xi jinping

चीन ने अमरीका को चेताया, ट्रेड वाॅर में नहीं होगी किसी की जीत

नर्इ दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को समान नियमों की जरूरत है, जिनका कोई स्वार्थी एजेंडा न हो। शी ने चेताते हुए कहा कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी।

शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती।"

शी ने कहा कि विवादों और असहमतियों को चर्चा और सलाह मशवरे के जरिए सुलझाना जाना चाहिए न कि विशेष गुट बनाकर या एक दूसरे पर प्रतिबंध लगाकर।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने में अमरीका आैर चीन के ट्रेड वाॅर का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से दोनों देशाें को काफी नुकसान हो रहा है। यहां तक कि इन दाेनों के ट्रेड वाॅर के चलते भारत समेत कर्इ देशों को मुश्किलाें का सामना करना पड़ रहा है। इस मामने में कर्इ संगठन दोनों देशों को काफी बार समझा भी चुके हैं।