जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में परिषद ने इजरायल के खिलाफ 5 निंदा प्रस्ताव पारित किए थे, जिसके बाद अमरीका भड़क गया और यह धमकी दे डाली।
संयुक्त राष्ट्र। अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से हटने की धमकी दी है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में परिषद ने इजरायल के खिलाफ 5 निंदा प्रस्ताव पारित किए थे, जिसके बाद अमरीका भड़क गया और यह धमकी दे डाली।
परिषद का रवैया इजरायल के खिलाफ : अमरीकी राजदूत
अमरीका का कहना है कि उसका धैर्य अब खो रहा है। इस बारे में अमरीकी राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में दावा किया कि परिषद का रवैया इजरायल के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि इस संगठन उत्तर कोरिया, ईरान और सीरिया के खिलाफ केवल से प्रस्ताव ही पारित किए है, ये पक्षपात है।
'संगठन अपनी साख खो चुका'
हेली ने अपने बयान में कहा कि, 'हमारा धैर्य असीमित नहीं है। परिषद को मानव अधिकारों का सच्चा हिमायती होना चाहिए लेकिम इसके आज के फैसले से यह साफ हो गया है कि यह संगठन अपनी साख खो चुका है।
पिछले साल से दे रहा है धमकी
आपको बता दें कि अमरीका पिछले एक साल से इस परिषद जिसमें 47 सदस्य हैं, उससे हटने की धमकी दे रहा है। इस परिषद को 2006 में दुनियाभर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उसके संरक्षण के लक्ष्य से स्थापित किया गया था। बता दें कि इस परिषद में शामिल इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्य देशों ने परिषद के सामने 'एजेंडा आइटम 7' के तहत 5 प्रस्ताव पेश किए थे, जो इजरायल के लिए चिंताजनक हैं।