4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायल जाने वाले विमान सऊदी अरब के ऊपर से भर सकेंगे उड़ान , दिल्ली से शुरू हुई सीधी सेवा

सऊदी अरब ने इजराइल जाने वाली जहाजों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। दोनों देशों के संबंधों में ऐसा पहली बार हुआ है ।

2 min read
Google source verification
air india

नई दिल्ली : भारतीय विमान उद्योग के लिए कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा । सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान शुरू की। फ्लाइट नंबर एआई 139 कल शाम छह बजे यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।स्थानीय समयानुसार यह जहाज रात 9.45 बजे तेल अवीव के गुरियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

सऊदी अरब द्वारा इजरायल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी, जो तेल अवीव पहुंची। इस सेवा से पहले इजरायल और भारत के बीच सिर्फ एक सीधी सेवा थी । इजरायल की सरकारी विमान कंपनी मुंबई के लिए नियमित सेवा का संचालन करती है, जो सऊदी अरब और ईरान के ऊपर से उडऩे से बचने के लिए लाल सागर के ऊपर से होकर गुजरती है। इस मौके पर इजरायल के परिवहन मंत्री यिजरायल केट्ज ने समाचार एजेंसियों से कहा कि देश के इतिहास में यह ऐतिहासिक क्षण है। पहली बार सऊदी अरब और इजरायल के बीच एक आधिकारिक संबंध स्थापित हुआ है। इस मौके पर इजरायल के पर्यटन मंत्री भी उड़ान के स्वागत के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है। यह अरब देशों के साथ इजरायल के बीच रिश्ते सुधरने के संकेत हैं।

वापसी में कल रात 11.15 बजे वापसी की उड़ान भर कर यह शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली लौट आया।

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक समारोह में एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने इजरायल के पर्यटन मंत्रालय के निदेशक हसन मादाह और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर इस मौके पर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस विमान सेवा के शुरू होने से तेल अवीव जाने वाले यात्रियों का दो घंटे का समय बचेगा। इजरायल जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इससे उनका समय भी बचेगा और पैसा भी ।