अमरीका

अमरीका: हैकरों ने लगाई सरकारी वेबसाइट में सेंध, 75 हजार लोगों के व्यक्तिगत डाटा हुआ लीक

इस प्रणाली का उपयोग बीमा एजेंट व ब्रोकर स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के लिए साइन अप करने में ग्राहकों की मदद के लिए करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2018, 6:13 PM IST
american hackers broke health website
अमरीका: हैकरों ने लगाई सरकारी वेबसाइट में सेंध, 75,000 लोगों के व्यक्तिगत डाटा लीक

सैन फ्रांसिस्को। अमरीका में हैकरों ने सरकार की स्वास्थ्य बीमा प्रणाली में सेंध लगा दी। बताया जा रहा है कि अब तक उन्होंने 75,000 लोगों के व्यक्तिगत डेटा पर अपनी पैठ बना ली है। इस प्रणाली का उपयोग बीमा एजेंट व ब्रोकर स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के लिए साइन अप करने में ग्राहकों की मदद के लिए करते हैं।

सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकैड सर्विसिस ने सेंधमारी की पुष्टि की

अमरीकी मीडिया टेकक्रंच ने शनिवार को इस संबंध में एक रिपोर्ट के अनुसार, हैक प्रणाली 'हेल्थकेयर डॉट गव' वेबसाइट से जुड़ी थी, जहां आम लोग हेल्थ कवरेज के लिए साइन अप कर सकते हैं। अमरीकी स्वास्थ्य व मानव सेवा विभाग (एचएचएस) का अंग, सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकैड सर्विसिस (सीएमएस) ने शुक्रवार को सेंधमारी की पुष्टि की।

जल्द से जल्द उन लोगों की पहचान करेंगे

सीएमएस की प्रशासक सीमा वर्मा ने एक बयान में कहा, 'हम जल्द से जल्द उन लोगों की पहचान करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिनपर प्रभाव पड़ने की संभावना है, ताकि हम उनको सूचित कर सकें और साख सुरक्षा जैसे संसाधन मुहैया करा सकें।' सीएमएस स्टाफ ने 13 अक्टूबर को फेडरली फेसिलिटेड एक्सचेंज (एफएफफई) में या एजेंट और ब्रोकरों के लिए एफएफफई के प्रत्यक्ष नामांकन मार्ग में अनियमित गतिविधि का पता लगाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्मा ने बताया कि यह प्रणाली हेल्थकेयर डॉट गव वेबसाइट से अलग है।

Published on: