
रविवार की सुबह हमराह फिर लेकर आया सेहत का सवेरा...गुलाबबाग में पत्रिका अनूठा आयोजन
-श्रीगंगानगर में हमराह कायज़्क्रम
श्रीगंगानगर.
स्केटिंग के शानदार करतब दिखाते बच्चे, योगा की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां और रस्साकूद कर स्वस्थ रहने का संदेश। राजस्थान पत्रिका के हमराह कायज़्क्रम में रविवार सुबह कुछ इसी तरह का माहौल शहर की इंदिरा वाटिका में नजर आया। सुबह करीब सात बजे से लोग यहां पहुंचने लगे।
किसी ने स्केटिंग में भागीदारी की तो कोई कविता पढ़ता नजर आया। किसी ने योग किया तो किसी ने किया सूयज़् नमस्कार। एडवांस योगा में तो सभी लोग जमकर झूमे। मंच से घोषणाओं के साथ ही प्रतिभागियों का उत्साह भी देखते ही बनता था।
स्केटिंग के दौरान जब बच्चों ने कई तरह की बाधाएं बिना किसी परेशानी के पार की तो देखने वाले दांतों तले अंगुली दबाकर रह गए। इसके बाद शुरू हुआ खेलों का दौर, जब खेल में शामिल लोगों ने गेंद को हाथ और पैर से साधा तो बचपन का उत्साह हर आयु वगज़् के लोगों में नजर आया वहीं योग के दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने कई तरह की योग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरे कायज़्क्रम के दौरान पाकज़् में भ्रमण के लिए आए लोगों के लिए हमराह कायज़्क्रम आकषज़्ण का केंद्र बना रहा।
इनका रहा सहयोग
कायज़्क्रम के दौरान जैन आईटीआई, मदसज़् प्राइड स्कूल, एनिमा डांस ग्रुप और धूम स्केटिंग क्लब का सहयोग रहा। इन संगठनों के प्रतिनिधि पूरे कायज़्क्रम के दौरान उपस्थित रहे।
Updated on:
21 Oct 2018 03:43 pm
Published on:
21 Oct 2018 03:43 pm
