अमरीका और चीन के बीच एक बार फिर से तनाव पैदा हो गया है। अमरीकी जंगी जहाज दक्षिणी चीन सागर में पहुंचे हैं।
बीजिंग: दक्षिणी चीन सागर में अमरीका और चीन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। रविवार को अमरीकी नौसेना के दो जंगी जहाज चीन के दावे वाले इलाकों में घुस गए। यह जानकारी अमरीकी नौसेना के एक बड़े अधिकारी ने दी है। नौसेना के अधिकारी ने दावा किया है कि उसके जंगी जहाज चीनी क्षेत्र वाले पैरासल द्वीप में भी गए जहां पर कई जगहों पर खोजबीन की। अमरीका का यह कदम चीन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। क्योंकि चीन इस इलाकों में अभी हाल के ही दिनों में बॉम्बर्स तैनात किए थे।
ये भी पढ़ेंः वीडियोः अमरीका-चीन में फिर बढ़ा टकराव, दक्षिण चीन सागर में लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान
इन युद्धपोतों ने ली चीन की टोह
अमरीकी अधिकारी ने बताया कि एक मिसाइल ड्रेस्टॉयर और एक मिसाइल क्रूजर पैरासल द्वीप में गए। इस इलाकों को लेकर अक्सर चीन का अपने पड़ोसियों से विवाद होता रहता है। अमरीका के इस कदम के बाद से चीन और अमरीका के बीच तनाव पैदा होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर ऐसा होता है तो उत्तर कोरिया विवाद पर अमरीका को निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि उत्तर कोरिया चीन की वजह से ही अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की बात कही है। ऐसे में विवाद बढ़ने पर उत्तर कोरिया अपने बयान से पलट सकता है।
ये भी पढ़ेंः अमरीका-चीन में इस वजह से बढ़ा टकराव, ड्रैगन ने उड़ाए फाइटर जेट
पहले भी विवादित सागर में घुसे हैं अमरीकी जंगी जहाज
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अमरीकी जंगी जहाज दक्षिणी चीन सागर के विवादित क्षेत्र में पहुंचे हो। इससे पहले जब भी अमरीकी नौसेना के जहाज या विमान विवादित चीन सागर में प्रवेश किए हैं। जब भी ऐसा हुआ है उस समय चीन ने कड़ा विरोध जताया है। चीन पहले ही कह चुका है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।