अमरीका

दो भाइयों के 55 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम, इतने करोड़ में हुआ नीलाम

Youtube पर अपलोड Charlie Bit My Finger नाम के दो भाइयों के वीडियो ने मचाया धमाल, इतने करोड़ में नीलाम हुआ 55 सेकंड का ये वीडियो

3 min read
May 25, 2021
Charlie bit my finger viral video auctioned 5 crore

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) के इस दौर में इंटरनेट पर कब कौन सी चीज लोगों के दिलों पर राज करने लगे ये कोई नहीं बता सकता। कभी फोटो, तो कभी कोई गाना तो कभी कोई वीडियो इंटरनेट पर आए दिन वायरल ( Viral Video ) होते रहते हैं। यू ट्यूब ( You Tube ) पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हुआ।

दो छोटे भाइयों का ये वीडियो सिर्फ वायरल ही नहीं हुआ बल्कि इस वीडियो ने परिवार की किस्मत भी बदल दी। 55 सेकंड का ये वीडियो 5 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

14 साल पुराना वीडियो
यू-ट्यूब (YouTube) पर 14 साल पहले 55 सेकंड का ये वीडियो ऐसा हिट हुआ कि पूरे परिवार की किस्मत ही बदल गई है। दो मासूम बच्चों का मजेदार वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसकी लोकप्रियता रोजाना बढ़ती जा रही है।

ऐसे में अब इस वीडियो को NFT (अपूरणीय टोकन) के रूप में नीलाम भी किया गया है। इसकी अंतिम बोली 5 करोड़ रुपए लगी।

ये है इस वीडियो का नाम
इंटरनेट पर तेजी से वायरल और पसंद किए जा रहे इस वीडियो का नाम ‘चार्ली बिट माई फिंगर’ है। इसे यूएस ( America ) में फिल्माया गया है।

2007 में फिल्माया था ये वीडियो
दरअसल अमरीका में रहने वाले एक आईटी कंपनी के मैनेजर हॉवर्ड डेविस-कैर ने इस वीडियो को मई 2007 में YouTube पर अपलोड किया था।

ये हैं दोनों बच्चों के नाम
इस वीडियो में दिख रहे दोनों बच्चे हैरी ( 3 साल ) और चार्ली की उम्र ( 1 साल ) थी। वीडियो में हैरी और चार्ली एक साथ कुर्सी पर बैठे हुए थे। उस समय चार्ली ने हैरी की अंगुली काट ली थी।

सोचा नहीं था इतना पसंद किया जाएगा वीडियो
हॉवर्ड की मानें तो उन्होंने जब इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया था, उस दौरान सोचा नहीं था कि ये इतना पसंद किया जाएगा। जब कुछ महीनों बाद उन्होंने इस वीडियो को हटाने के लिए लॉग इन किया तो पाया कि इसे हजारों लोगों ने खूब पसंद किया है।

हॉवर्ड ने बताया जब अपलोड किया था तो लग रहा था कि ये वीडियो थोड़ा मजाकिया है, लेकिन कुछ महीने बाद पाया कि इसे हजारों बार देखा जा चुका है।

बड़े हो गए हैरी और चार्ली
जाहिर है 14 साल पुराने वीडियो वाले बच्चे हैरी और चार्ली अब बड़े हो चुके हैं। हैरी की लंबाई 6 फीट हो चुकी है, वहीं चार्ली भी अब 15 साल के हो चुके हैं।

इस वजह से शूट किया ये वीडियो
इस वीडियो को बनाने का मकसद बताते हुए हॉवर्ड ने कहा कि इसे हैरी और चार्ली के दादा-दादी को भेजने के लिए शूट किया गया था।

883 मिलियन मिले व्यू
इस वीडियो को YouTube पर पोस्ट के बाद से अब तक करीब 883 मिलियन बार देखा गया है। जो अब तक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में से एक है।

वीडियो पर मिले लाखों के विज्ञापन
इस वीडियो से ये दोनों भाई तो फेमस हो ही गए, साथ ही परिवार को भी मोटी कमाई मिलने लगी। इस वीडियो को कई विज्ञापन मिले, जिनसे कथित तौर पर बीते वर्षों में लाखों की कमाई भी हुई।

Published on:
25 May 2021 02:59 pm
Also Read
View All