अमरीका

कोलंबिया: डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की गोली मारकर हत्या

गृह युद्ध में हिंसा का शिकार हुए लोगों से ले रहे थे बयान। इसी दौरान चार हथियारबंद हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। यह डॉक्यूमेंट्री एक नर्स को समर्पित किया गया है, जिसकी इस क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2019, 7:18 AM IST
कोलंबिया
कोलंबिया: डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की गोली मारकर हत्या

बोगोटा। दक्षिण अमरीकी देश कोलंबिया से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल पूर्वोत्तर कोलंबिया में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चार सशस्त्र हमलावरों ने फिल्म निर्माता की हत्या की है। इसको लेकर जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

वेनेजुएला की सेना व इंटेलिजेंस को अमरीका की चेतावनी, सरकार की मदद करने पर भुगतने पड़ेंगे परिणाम

डॉक्यूमेंट्री का नाम है ‘मायो’

बता दें कि मृतक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की पहचान मौरीसियो लेजामा के रूप में हुई है। लेजामा के डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘मायो’ है। इस डॉक्यूमेंट्री को एक नर्स को समर्पित किया गया है, जिसकी इस क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। आरायूका डिपार्टमेंट के गवर्नर रिकार्डो एरेवालो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मौरीसियो लेजामा आराक्यूटा ( Arauquita ) शहर में कोलंबिया में हुए गृह युद्ध के दौरान हिंसा का शिकार हुए लोगों का बयान दर्ज कर रहे थे। इसी बीच हथियारबंद चार हमलावर मौके पर पहुंच गए और उनपर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। एरेवालों ने इस हत्या के लिए FARC से अलग हुए एक समूह को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि इस समूह के विद्रोहियों ने 2016 में FARC और कोलंबिया सरकार के बीच हुए शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
11 May 2019, 7:18 AM IST
Published on: