अमरीका

पत्रकार खागोशी ही हत्या को लेकर ट्रंप कितने हैं गंभीर, जल्द सच आएगा सामने

अमरीकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में वह अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे

2 min read
trump
पत्रकार खशोगी हत्याकांड: डोनाल्ड ट्रंप बोले, अगले दो दिन में देंगे हत्यारे की जानकारी

वॉशिंगटन। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले की जांच में जुटा अमरीका अबतक अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है। हालांकि,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया है कि अगले हफ्ते की शुरुआत तक वह अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए की उस रिपोर्ट के बाद आया है, इसमें खशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान को जिम्मेदार ठहराया गया है।लेकिन देखना यह होगा कि किस तरह से ट्रंप दोषियों को सजा देंगे। माना जा रहा सऊदी से बेहतर संबंधों के कारण ट्रंप सिर्फ खानापूर्ति में जुटे हैं। तुर्की द्वारा सभी सबूत पेश होने के बाद भी उसे अमरीका अपनी ओर से जांचना चाहता है। इस तरह से वह दुनिया को यह दिखाने की कोशिश में जुटा है कि वह इस मामले में निष्पक्ष है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी सरकार के 15 एजेंट सरकारी विमान से इस्तांबुल गए थे और सऊदी कॉन्सुलेट में खशोगी की हत्या को अंजाम दिया था।

बार-बार अपना रुख बदलता रहा है

गौरतलब है कि सऊदी अरब दो अक्टूबर को हुई इस हत्या पर बार-बार अपना रुख बदलता रहा है। पहले उसने वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया और फिर बाद में यह माना कि एक बहस के बाद उग्र रूप लेने के चलते खशोगी की हत्या हुई। इस हफ्ते सऊदी अरब के एक अभियोजक ने इस हत्याकांड में वली अहद की संलिप्तता से इनकार किया था।

अब भी कई सवाल हैं

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह अगले दो दिनों में यानि सोमवार या मंगलवार को पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। दूसरी तरफ विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि ये खबरें गलत हैं कि अमरीका मामले में पहले ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि खशोगी की हत्या के संबंध में अब भी कई सवाल हैं जिनका जवाब नहीं मिला है।

Published on:
18 Nov 2018 06:58 pm