26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप का बड़ा बयान: सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धनराशी नहीं मिली तो सरकार का कामकाज ठप करना होगा

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि संसद द्वारा फंड मुहैया नहीं कराया गया तो यह सरकार का कामकाज ठप करने का सही समय है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:29 PM IST

trump

ट्रंप का बड़ा बयान: सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धनराशी नहीं मिली तो सरकार का कामकाज ठप करना होगा

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को बताया कि यदि उन्हें अमरीका,मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए संसद द्वारा फंड मुहैया नहीं कराया गया तो यह सरकार का कामकाज ठप करने का सही समय है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर कभी उन्हें सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार का कामकाज ठप करना पड़े,तो इन प्रवासियों के काफिले को देखते हुए यह सरकार का कामकाज ठप करने का सबसे सही समय है।

दीवार के निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर की उम्मीद

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि उन्हें नहीं लगता कि कामकाज ठप करने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे पहले ही डेमोक्रेट्स को समझ आ जाएगी। कांग्रेस ने सितंबर में एक बड़े बजट को मंजूरी देकर सरकार के कामकाज को ठप होने से बचा लिया था। हालांकि,संसद द्वारा अनुमोदित इस धनराशि में सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित नहीं थी। ट्रंप ने अगस्त में व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में कहा था कि वह इस वित्त वर्ष दीवार के निर्माण के लिए लगभग पांच अरब डॉलर की धनराशि मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।