अमरीका

डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया किम जोंग का मजाक, बताया रॉकेट मैन

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार बार मिसाइल दागने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को रॉकेट मैन बताया है।

2 min read
Donald Trump

वाशिंगटन: बार बार मिसाइल दागने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक उड़ाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग को 'रॉकेट मैन' बताया है। ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "मैंने बीती रात दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से बात की। मैंने उनसे पूछा कि रॉकेट मैन कैसा है। उत्तर कोरिया में गैस लेने के लिए बड़ी-बड़ी कतारें लग रही हैं। बहुत बुरा है।"


समाचार एजेंसी के मुताबिक, गैस लाइनों का उल्लेख पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के संकेतक के रूप में किया गया है।


उत्तर कोरिया के पेट्रोल आयात पर कटौती
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया में होने वाले पेट्रोल के आयात में कटौती कर दी थी। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर हुए असर की अभी पुष्टि नहीं की गई है।

अमरीका पर हाइड्रोजन बम गिराने की दी थी धमकी
हाल ही जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागने के बाद उत्तर कोरिया ने अमरीका को धमकी भी दी थी। उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमरीका पर हाइड्रोजन बम गिराने को तैयार है। यह बयान उत्तर कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों के विशेष प्रतिनिधि एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो की ओर से आया था। इतना ही नहीं एलेग्जेंड्रो ने यहां तक कहा कि उनका देश आज की तारीख में अमरीका के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है। बता दें कि एलेग्जेंड्रो किम जोंग के सबसे करीबी लोगों में से समझे जाते हैं।


पूरी दुनिया को हमारी ताकत का अंदाजा
बता दें कि एलेग्जेंड्रो ने कहा कि अमरीका के सभी वैज्ञानिकों को इस बात की खबर लग गई है कि उत्तर कोरिया ने जो मिसाइल दागी है वो कम ऊंचाई के बावजूद लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है। उन्होंने कहा इसे हम 4000 किलोमीटर तक भेज कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि अब हम अमरीका के लगभग किसी भी शहर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को अब हमारी तकनीकी और वैज्ञानिक क्षमताओं का भान है।


खत्म हो चुका है खेल
एलेग्जेंड्र ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति यह जानते हैं कि अब खेल खत्म हो चुका है, लेकिन अमरीका टीवी पर दुनिया के सामने अपनी मजबूती दिखाने में जुटे हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका लगातार चेतावनी दे रहा है। हालांकि उत्तर कोरिया पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि अगर कड़ी आर्थिक पाबंदियां कारगर नहीं होती हैं तो वॉशिंगटन के पास सैन्य कार्रवाई के और विकल्प भी मौजूद हैं।


जापान से उपर से गुजरा उत्तर कोरिया का मिसाइल
गुरुवार को उत्तर कोरिया के जापान की ओर अपनी अब तक की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई और प्योंगयांग से इस तरह की कार्रवाई को तत्काल रोकने को कहा

Updated on:
18 Sept 2017 03:56 pm
Published on:
18 Sept 2017 03:37 pm