16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यूबा में अमरीकी डिप्लोमेट्स पर रेडिएशन अटैक, दूतावास बंद कर सकता है अमरीका

दूतावास बंद करने की बात पर ही विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि अभी इस बात पर विचार किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 18, 2017

cuba

नई दिल्ली। क्यूबा में अमरीकी डिप्लोमेट्स पर रेडिएशन अटैक का मामला सामने आया है। डिप्लोमेट्स के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली अनपेक्षित घटनाओं के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने हवाना में पिछले दिनों खोले गए अमरीकी दूतावास को बंद करने कें संकेत दिए हैं। अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अमरीकी दूतावास के कई कर्मियों की रहस्यमयी कारणों से सुनने की क्षमता स्थायी रूप से कमजोर हुई है।

21 लोगों की खराब पड़ी तबियत

हालांकि दूतावास बंद करने की बात पर ही विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि अभी इस बात पर विचार किया जा रहा है। हालांकि टिलरसन ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की तबियत खराब हुई है, उनकों वापस अमरीका लाया गया है। बता दें कि क्‍यूबा में अमरीकी दूतावास में काम कर रहे 21 लोगों की तबीयत खराब होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ की सुनने की क्षमता बेहद रूप से कमजोर हुई है। वहीं कुछ लोगों के साथ जी मिचलाना, सिरदर्द और कान में सीटी बजने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। जबकि कुछ लोग एकाग्रता व मेमोरी लॉस जैसी समस्या से भी पीडि़त पाई गई है।

ओबामा ने बनाए थे राजनयिक संबंध

हालांकि जांचकर्ताओं के मुताबिक इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सोनिक वेब मशीनों के कारण भी हो सकती हैं। बता दें कि ये मशीनों दूतावास कर्मियों के घरों में इस्तेमाल की जाती हैं। जानकारी के मुताबिक इसको सोनिक अटैक का नाम भी दिया जा रहा है। वहीं क्‍यूबा ने इन घटनाओं में किसी भी तरह से शामिल होने की बात से इनकार किया है। बता दें कि अमरीकी पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने क्यूबा के साथ लगभग 50 साल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। उन्हीं के प्रयासों के कारण 2015 में वहां अमरीकी दूतावास स्थापित किया गया था।