अमरीका

पूर्व सीआईए निदेशक माइक पोंपिओ बने अमरीका के 70वें विदेश मंत्री

अमरीकी सीनेट ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

2 min read
Apr 27, 2018
Ex-CIA director Mike Pompeo become 70th US Secretary after tilerson

वाशिंगटन। अमरीका ने गुरूवार को अपने 70वें विदेश मंत्री का ऐलान किया। सीआईए के पूर्व निदेशक माइक पोम्पियो वहां के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं। अमरीकी सीनेट ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। माइक ने रेक्स टिलरसन के स्थान पर यह पद संभाला है। वहीं गिना हसपेल सीआईए की नई निदेशक होंगी, जोकि इस पद के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला हैं।

मिला 57 सीनेटर्स का समर्थन, 42 सीनेटर्स खिलाफ
समाचार एजेंसी के मुताबिक, 57 वर्षीय पोम्पियो को वोटिंग के दौरान 57 सीनेटर्स का समर्थन मिला जबकि 42 सीनेटर्स ने उनके विपक्ष में वोट डाला। जानकारी का मुताबिक अधिकतर डेमोक्रेट सीनेटर्स ने उनके खिलाफ वोट किया।

ट्रंप बेहद खुश
सीनेट द्वारा पोम्पियो को हरी झंडी मिलने के बाद ट्रंप ने इसपर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह पोम्पियो को देश के 70वें विदेश मंत्री के तौर पर चुने जाने और सीनेट द्वारा इसकी मंजूरी मिलने से वे बेहद खुश हैं। ट्रंप ने कहा, 'वह (पोम्पियो) अमरीका के हितों को सबसे पहले रखेंगे। मुझे उन पर विश्वास है। उन्हें पूरा समर्थन हैं।'

ट्रंप के वफादार हैं पोम्पियो
बता दें कि पोम्पियो एक पूर्व सेना अधिकारी और रिपब्लिकन कांग्रेस के सदस्य हैं। उन्हें ट्रंप का वफादार माना जाता है। उन्हें विश्व के बारे में तेजतर्रार विचार रखने के लिए जाना जाता है। तभी ये उम्मीद जताई जा रही है कि वे उत्तर कोरिया और ईरान जैसे अमरीकी विदेश नीति की चुनौतियों को संभालने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हालांकि पद संभालने से पहले उन्होंने ये काम शुरू भी कर दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तीन सप्ताह पहले पोम्पियो को किम जोंग यून से मिलने के लिए उत्तर कोरिया भेजा था। यह दौरा प्योंगयांग के परमाणु को संबोधित करने के लिए ट्रंप के साथ एक शिखर सम्मेलन से पहले का है।

Updated on:
27 Apr 2018 11:17 am
Published on:
27 Apr 2018 11:24 am