अमरीका

अमरीका में बार के बाहर गोलीबारी, 10 लोग जख्मी, दो की हालत नाजुक

गोलीबारी की मंशा का पता नहीं चल सका पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को गोलियां लगीं दो पुरुषों की हालत नाजुक बताई गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2019, 2:03 PM IST
crime
अमरीका में बार के बाहर गोलीबारी, 10 लोग जख्मी, दो की हालत नाजुक

ट्रेंटन। अमरीका के न्यू जर्सी में शनिवार को कम से कम दो बंदूकधारियों ने एक बार के बाहर भीड़ पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 10 लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि गोलीबारी की मंशा का पता नहीं चल सका है।

30 से ज्यादा गोलियां चलाईं

मरसर काउंटी के अभियोजक एंजेलो ओनोफ्री के अनुसार ट्रेंटन में शुक्रवार देर रात 12 बजकर करीब 25 मिनट पर रमॉनेरोज लिकर एंड बार के पास एक गाड़ी आकर रुकी। इसके बाद उसमें सवार एक व्यक्ति ने अचानक बंदूक निकालकर 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गया। इस दौरान पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को गोलियां लगी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो पुरुषों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस निदेशक शैला कॉले के अनुसार ये लोग रात यहां पर मौज मस्ती के लिए गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
26 May 2019, 2:03 PM IST
Published on: