2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अदालत ने ट्रंप को लगाई फटकार, दीवार के निर्माण में आपातकालीन फंड के इस्तेमाल पर रोक

दीवार बनाने की योजना को कुछ समय के लिए टाला जाए अरबों डॉलर खर्च कर दीवार बनाने की तैयारी थी 1.5 अरब डॉलर के उपयोग पर उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 27 May 2019, 7:49 AM IST

donald

अदालत ने ट्रंप को लगाई फटकार, कहा- दीवार के निर्माण में आपातकाल फंड का इस्तेमाल नहीं होगा

वाशिंगटन। मेक्सिको से लगती अमरीकी सीमा पर दीवार बनाने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना पर देश की संघीय अदालत ने पाबंदी लगा दी है। उत्तर अमरीकी प्रांत में कैलिफोर्निया के जज ने कहा है कि दीवार बनाने की योजना को कुछ समय के लिए टाला जाए। गौरतलब है कि ट्रंप द्वारा राष्ट्रीय आपात की घोषणा के तहत दक्षिणी सीमा पर अरबों डॉलर खर्च कर दीवार बनाने की तैयारी थी। इसके लिए आपातकाल फंड का भी इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव था। मगर कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि सरकार इस फंड का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। बता दें कि फरवरी में अरबों डॉलर की फंडिंग की जरूतों को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी।दक्षिणी सीमा पर शनिवार से ही दीवार बनाने का काम शुरू होने जा रहा था।

भारत के लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप को बड़ा झटका दिया

इस बीच काम शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही दीवार बनाने को लेकर कोर्ट का यह पहला फैसला सामने आया है। इसने ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के खिलाफ अदालत में कई अपीलें दायर की गई थी। जज ने ट्रंप को फटकारते हुए कहा कि यह फंड आम लोगों की जरूरतों के लिए था। इसे आप दीवार बनाने में कैसे लगा सकते हैं। यह धन नशा विरोधी अभियान के लिए था। जज गिलियम ने अपने आदेश में कहा कि अमरीकी संसद में यह इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया, इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस के बिना ही धन जुटाने का रास्ता निकाला। यह सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

5.7 अरब डॉलर की मांग रखी थी

ट्रंप ने दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर की मांग रखी थी। बता दें कि दीवार बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 2.5 अरब डॉलर का फंड जारी किया था। एक अरब डॉलर मांर्च में जारी हुए थे। वहीं 1.5 अरब डॉलर रक्षा मंत्रालय ने मई में दिए थे। इसके बाद भी फंड कम पड़ने के कारण आपातकालीन फंड का इस्तेमाल किया जा रहा था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..