अमरीका

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनियाभर में महिलाओं की चैम्पियन थीं: इवांका ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर जताया शोक इवांका ने ट्वीट कर सुषमा को स्नेही और समर्पित नेता बताया

less than 1 minute read
Aug 08, 2019
ivanka

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री दुनियाभर में महिलाओं की चैम्पियन थीं। गौरतलब है सुषमा स्वराज का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने पर हुआ था।

उन्हें नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लगाया गया था। मगर यहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। वह 67 वर्ष की थीं। इवांका ट्रंप ने बुधवार दोपहर को ट्वीट कर लिखा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता को खो दिया।

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी शोक जताया

सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैम्पियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है। इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ट्वीट कर कहा कि उनकी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर वह काफी दुखी हैं।

वह एक मजबूत साझेदार थीं जो उनकी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। उनकी संवेदनाएं सुषमा स्वराज के परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।


विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
08 Aug 2019 09:25 am