अमरीका

भारतीय मूल की महिलाओं ने अमरीका में बजाया डंका, 60 सबसे अमीरों की सूची में जयश्री और नीरजा शामिल

भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव जयश्री उल्लाल और नीरजा सेठी अमरीका की 60 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

2 min read
Jul 12, 2018
भारतीय मूल की महिलाओं ने अमरीका में बजाया डंका, 60 सबसे अमीरों की सूची में जयश्री और नीरजा शामिल

वाशिंगटन। महिलाएं किसी से भी कम नहीं है यदि उन्हें सही मौके और समाज में बराबर का सम्मान दिया जाए तो वे हर उस मुकाम को हासिल कर सकती हैं जिसे पुरुष कर लेता है। अमरीका की 60 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में दो भारतीयों ने अपना नाम दर्ज कराकर यह बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। बता दें कि भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव जयश्री उल्लाल और नीरजा सेठी अमरीका की 60 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

जयश्री 18वें जबकि नीरजा 21वें स्थान पर रहीं

आपको बता दें कि जयश्री उल्लाल ने अपनी मेहनत की बदौलत यह पहचान बनाई है। जयश्री की 1.3 अरब डॉलर के साथ 18 वें स्थान पर रहीं जबकि नीरजा एक अरब डॉलर के साथ 21 वें पायदान पर रहीं। बता दें कि 21 वर्ष की टीवी कलाकार काइली जेनर भी अमरीका की ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। गौरतलब है कि जयश्री लंदन में जन्मी हैं जबकि उनका पालन-पोषण भारत में हुआ है। 57 वर्षी की जयश्री कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी Arista Networks की प्रेसिडेंट और CEO हैं। पिछले वर्ष 2017 में इस कंपनी की इनकम 1.6 अरब डालर रही। फोर्ब्स के मुताबिक, जयश्री के पास Arista Networks के करीब 5 पर्सेंट स्टॉक हैं। दूसरी ओर 63 वर्षीय नीरजा आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग कंपनी Syntel की वाइस प्रेसिडेंट हैं। नीरजा ने इस कंपनी की शुरूआत महज 2000 डॉलर से अपने पति भारत देसाई के साथ मिलकर 1980 में की थी। लेकिन बीते वर्ष 2017 में इस कंपनी की इनकम 92.4 करोड़ डॉलर रही। नीरजा के कंपनी में मौजूदा समय में 23 हजार कर्मचारी हैं जिसमें से 80 प्रतिशत भारतीय हैं।

इस लिस्ट में 24 अरबपति महिलआएं शामिल

गौरतलब है कि अमरीका की 60 सबसे अधिक अमीर महिलाओं की इस सूची में 24 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी संपत्ति अरबों में हैं। सूची के मुताबिक 60 महिलाओं का नेटवर्थ 71 अरब डॉलर रहा है। इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला काइली हैं, जो कि किम करदाशियां की बहन हैं। काइली पहली बार इस सूची में शामिल हुई हैं। काइली एक टीवी कलाकार हैं और कॉस्मेटिक के क्षेत्र में उन्होंने बीते तीन वर्षों में काफी नाम कमाया है। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 90 करोड़ डॉल पहुंच गई है। इस सूची में पहले स्थान पर डायने हेंडरिक्स हैं। डायने की कंपनी का नाम एबीसी सप्लाई है जो कि अमरीका में छत (रूफिंग), साइडिंग (दीवार) और खिड़की का कारोबार करती है।

ये भी पढ़ें

50% व्यापारी व ट्रांसपोर्ट्स ने इ-वे बिल के लिए पोर्टल पर नहीं कराया पंजीयन, 10 दिन पहले हो गया प्रदेश में लागू
Published on:
12 Jul 2018 07:53 pm
Also Read
View All