अमरीका

अमरीका: पत्नी को मारने के लिए शख्स ने घर के ऊपर गिरा दिया प्लेन, गई खुद की जान

प्लेन के घर से टकराते ही आग लग गई। लेकिन वह शख्स खुद मारा गया।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 11:09 AM IST
usa
अमरीका: पत्नी को मारने के लिए शख्स ने घर के ऊपर गिरा दिया प्लेन, गई खुद की जान

न्यूयार्क। अमरीका के उटाह प्रान्त में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए एक व्यक्ति ने अपने घर के ऊपर प्लेन गिरा दिया। लेकिन इस घटना में उसकी ही मौत हो गई। इस अजीब घटना के सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं। इस घटना में प्लेन गिराने वाले शख्स की पत्नी की जान तो बच गई लेकिन प्लेन गिराने वला सिरफिरा व्यक्ति अपनी जान गंवा बैठा।

पत्नी को मारने के लिए गिराया प्लेन

इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया, "पत्नी से बदला लेने के नीयत से प्लेन घर के ऊपर गिरा दिया। प्लेन के घर से टकराते ही आग लग गई। लेकिन वह शख्स खुद मारा गया। वहीं घर में मौजूद उसकी पत्नी और एक बच्चा किसी तरह बच निकले। घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान डुएन यूड के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्लेन टकराने के बाद घर का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया।

घरेलू हिंसा में हो चुका था गिरफ्तार

इस घटना के बाद अमरीकी मीडिया में इस बात के खबरों ने जोर पकड़ लिया कि उक्त व्यक्ति को घटना से कुछ ही घंटे पहले घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मगर बाद में उसे जमानत मिल गई। डुएन यूड पर अपनी पत्नी को घर के अंदर प्रताड़ित करने का आरोप था।

कंपनी का प्लेन चोरी कर घर पर गिराया

अमरीकी पुलिस ने बताया कि यूड जिस कंपनी में काम करता था, उसने वाहन से प्लेन चोरी की थी। पुलिस ने यह बताया कि यूड एक अनुभवी पायलट था। रविवार को जमानत मिलने के बाद यूड प्लेन लेकर अपने घर की तरफ रवाना हो गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Published on:
Also Read
View All