अमरीका

पकड़ा गया बराक ओबामा को बम भेजने वाला आरोपी, सोशल मीडिया पर कर दी थी ये छोटी गलती

आरोपी फेसबुक पर बराक ओबामा और ओप्रा विन्फ्रे के बारे में कुछ लिखे पोस्ट में उनकी गलत स्‍पेलिंग से पकड़ा गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 1:21 PM IST
man who send bomb to obama and others is now under arrest
पकड़ा गया बराक ओबामा को बम भेजने वाला आरोपी, सोशल मीडिया पर कर दी थी ये छोटी गलती

वॉशिंगटन। हाल ही में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन समेत कई नेताओं को चिट्ठी की मदद से बम भेजने की खबर आई थी। अब अपनी एक छोटी सी गलती के कारण मामले का संदिग्ध हाथ लग गया है। बता दें कि इस खबर के सामने आते ही पूरे अमरीक में हड़कंप मच गया था, लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अमरीकी प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस 56 साल के आरोपी का पहले से भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैन है आरोपी

मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि सीजर सायोक जूनियर नाम का ये आरोपी अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैन है। उसके खिलाफ बम से धमकाने जैसे मामले में फ्लोरिडा में भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सीजर के पास आईईडी वाले 13 पैकेट्स बरामद किए गए हैं। उसके बयान के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि वो अमरीका के हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाने की फिराक में था। बता दें कि सीजर फ्लोरिडा, न्‍यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में तीन अन्य डिवाइसेज मिलने के बाद एजेंसियों के हाथ आ सका।

जांच करते-करते पुलिस का सिर चकरा गया

पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक पांच दिन तक जांच करते-करते पुलिस का सिर चकरा गया, दरअसल हर रोज एक डिवाइस मिल रही थी। जांच के दौरान पुलिस को इस बात की हैरानी हुई कि आरोपी ने सभी डिवाइस उन लोगों को ही भेजी हैं, जो ट्रंप के सबसे बड़े आलोचकों में से एक हैं। बता दें कि उसने पूर्व उप-राष्‍ट्रपति जो बिडेन, हिलेरी क्लिंटन, ओप्रा विन्‍फ्रे और हॉलीवुड एक्‍टर रॉबर्ट डी नेरो तक को चिट्ठी बम भेजा था। इसके साथ सीजर की सोशल मीडिया गतिविधियों ने भी जांच की दिशा देने में पुलिस की मदद की। दरअसल आरोपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर गन कंट्रोल से संबंधित कई पोस्ट किए थे, इसके साथ ही शरणार्थियों को भी काफी अपशब्‍द कहे थे। लेकिन वो फेसबुक पर बराक ओबामा और ओप्रा विन्फ्रे के बारे में कुछ लिखे पोस्ट में उनकी गलत स्‍पेलिंग से पकड़ा गया।

हो सकती है 48 साल की सजा

अमरीकी प्रशासन के पास आरोपी के बारे में जो जानकारी दर्ज की गई उसकी माने तो वह रिपब्लिकन पार्टी का फॉलोअर है। इसके अलावा दोस्तों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वो एक मेल स्‍ट्रीपर है। शुक्रवार को उस पर लगाए आरोप तय किए हैं। उसपर गैरकानूनी तरीके से एक्‍सप्‍लोसिव डिवाइसेज का ट्रांसपोर्ट करने, पूर्व राष्‍ट्रपतियों और दूसरे व्‍यक्तियों को धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। एक बार अदालत में आरोपों की पुष्टि हो जाती है तो उसे करीब 48 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

Published on: