27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन को भेजा गया विस्फोटक, ट्रंप ने की निंदा

अमरीकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बीच में इन दोनों पैकेटों को रोक लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:27 AM IST

Obama and Hillary

अमरीका: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन को भेजा गया विस्फोटक, ट्रंप ने की निंदा

न्यूयार्क।अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति पद की भूतपूर्व उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के घर विस्फोटकों का पार्सल भेजा गया। विस्फोटक भेजे जाने के बाद अमरीका में सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है। अमरीकी ख़ुफ़िया सर्विस के अनुसार एक पैकेट हिलेरी क्लिंटन के पते से 23 अक्टूबर को बरामद किया गया। इसी दिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भेजा गया दूसरा पैकेट मिला। अमरीकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बीच में इन दोनों पैकेटों को रोक लिया।

रक्षा क्षेत्र में भारत की एक और छलांग, इजराइल के साथ मिसाइल डिफेंस डील का विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति को भेजे गए संदिग्ध पैकेट

ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के घर पर ये संदिग्ध पैकेट पहुंचने से पहले ही इनका पता लगा लिया गया । इन दोनों गणमान्य व्यक्तियों के आवास के बाहर तैनात सुरक्षाबलों तक ये संदिग्ध सामग्री नहीं पहुंच पाई। उधर अमरीकी ख़ुफ़िया सेवा एफबीआई ने कहा है कि उसे पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति के घर संदिग्ध पैकेट की जानकारी है और वो इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वाइट हाउस और टाइम वॉर्नर सेंटर के नाम भेजा गया संदिग्ध पैकेज भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि टाइम वॉर्नर सेंटर मशहूर अमरीकी मीडिया एजेंसी सीएनएन का दफ्तर है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही अमरीका के जाने-माने निवेशक जॉर्ज सोरोस के घर पर बम भेजा गया था।

मामले की जांच जारी

अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है।अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ये संदिग्ध पैकेट कहां से बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जो डिवाइस टाइम वॉर्नर सेंटर भेजी गई थी, वह पाइप और इलेक्ट्रिक तारों की बनी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह डिवाइस विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल की जा सकती थी। अमरीकी सुरक्षा बलों का कहना है कि ये सभी संदिग्ध पैकेट एक जैसे हैं। ये डिवाइस हालांकि पूरी तरफ बम के रूप में विकसित नहीं हैं, लेकिन ये सक्रिय हैं और इनका इस्तेमाल हल्के विस्फोट के लिए किया जा सकता है।

पाक की एक और नापाक चाल, समुद्री हमले के लिए आतंकियों को दे रहा है मरीन ट्रेनिंग

ट्रंप ने की निंदा

उधर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन समेत कई अन्य जगहों पर विस्फोटक पार्सल भेजे जाने की निंदा की है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमरीका में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है। वाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको सिर्फ ये बताना चाहता हूं कि इस वक्त हमें एक होना चाहिए, हमें एक साथ होना चाहिए और इस बात का संदेश देना चाहिए कि अमरीका इस तरह की राजनीतिक हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।