अमरीका

अमरीका: डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया के विमान से निकला धुआं, बेस पर वापस बुलाया गया

जल्द ही विमान से धुआं निकलना बंद हो गया लेकिन एहतियातन विमान को वापस लौटा लिया गया।

less than 1 minute read
अमरीका: डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया के विमान से निकला धुआं, बेस पर वापस बुलाया गया

न्यूयार्क। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का विमान बुधवार को एक बड़ा हादसे का शिकार होने बच गया। फिलाडेल्फिया जा रही मेलानिया ट्रंप के सरकारी विमान से धुंआ निकलता देख विमान के चालक दल को यात्रा बीच में छोड़ वापस लौटा पड़ा।

ये भी पढ़ें

वीडियो: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल पर किया मानहानि का मुकदमा

बाल-बाल बचीं मेलानिया

बताया जा रहा है कि मेलानिया किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न्यूयार्क से फिलाडेल्फिया जा रही थीं। तभी विमान के केबिन में धुआं दिखने लगा। उसके बाद विमान वापस लौट आया। लैंडिंग के बाद भी विमान में सब कुछ ठीक रहा। विमान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। विमान को वापस जॉइंट बेस एंड्रयूज की ओर लाया गया। असल में एक अमरीकी मीडिया हाउस के पत्रकारों ने सबसे पहले पाया कि विमान के केबिन से धुआं निकल रहा है। हालांकि जल्द ही विमान से धुआं निकलना बंद हो गया लेकिन एहतियातन विमान को वापस लौटा लिया गया।

अस्पताल का निरीक्षण करने निकली थीं मेलानिया

मेलानिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीश्म ने मीडिया को बताया कि मेलानिया ट्रंप फिलाडेल्फिया में नए बने एक अस्पताल का निरीक्षण करने वाली थीं। इसके अलावा वह उन परिवारों से भी मिलने वाली थीं जिनके बच्चे ओपियोड से प्रभावित थे।उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेडी को हालांकि अपनी यात्रा बीच में छोड़ने का बेहद अफसोस है और अब वह उनका स्टाफ इस बात की कोशिश कर रहा है कि वह इन परिवारों से मिलने के लिए अलग से जा सकें।

ये भी पढ़ें

ट्रंप दोबारा बनेंगे राष्ट्रपति! सर्वे में 46 फीसदी अमरीकियों ने किया समर्थन
Published on:
18 Oct 2018 08:00 am
Also Read
View All