14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप दोबारा बनेंगे राष्ट्रपति! सर्वे में 46 फीसदी अमरीकियों ने किया समर्थन

एक मीडिया संस्थान ने हाल ही में एक सर्वे जारी किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Oct 15, 2018

46 percent americans vote for donald trump in a survey

ट्रंप दोबारा बनेंगे राष्ट्रपति! सर्वे में 46 फीसदी अमरीकियों ने किया समर्थन

वाशिंगटन। भले ही अमरीकी राष्ट्रपति आए दिन आलोचकों के निशाने पर आते हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकार है। ऐसा हाल में जारी हुए एक सर्वे के आधार पर कहा जा सकता है। दरअसल एक मीडिया संस्थान ने हाल ही में एक सर्वे जारी किया, जिसके मुताबिक 46 फीसदी अमरीकी मानते हैं कि आगामी राष्ट्रपति चुनावों में भी एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही जीतेंगे।

रविवार को जारी किया गया ये सर्वे

ये सर्वे रविवार को जारी किया गया था। सर्वे के अनुसार, ट्रंप के दोबारा चुनाव जीतने के सवाल पर लोगों के विचार अलग-अलग दिखे। 47 फीसदी लोगों का मानना है कि ट्रंप दोबारा चुनाव नहीं जीतेंगे। हालांकि सर्वे में ये भी पाया गया कि ट्रंप से मुकाबले के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी नेता व पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडन दावेदारी में आगे हैं।

यह सर्वे ट्रंप के लिए बहुत बेहतर

मार्च में हुए सर्वे के बाद हुआ यह सर्वे ट्रंप के लिए बहुत बेहतर है। बता दें कि मार्च में कुछ ऐसा ही सर्वे 54 फीसदी वयस्कों का मानना था कि ट्रंप अगले राष्ट्रपति चुनाव में हार जाएंगे।

बिडेन को सबसे ज्यादा 33 फीसदी समर्थन मिला

बता दें कि सर्वे में डेमोक्रेट और डेमोक्रेट रुझान रखने वाले मदतादाताओं से 16 संभावित उम्मीदवारों में उनके पसंदीदा उम्मीदवार के बारे में पूछा गया। इसमें बिडेन को सबसे ज्यादा 33 फीसदी समर्थन मिला। उनके बाद 13 फीसदी समर्थन के साथ वेरमोंट के निर्दलीय सीनेटर बर्नी सांडर्स रहे। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में सांडर्स ने हिस्सा लिया था। भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को नौ फीसदी और सीनेटर एलिजाबेथ वैरन को आठ फीसदी लोगों का समर्थन मिला। गौरतलब है कि यह सर्वे चार अक्टूबर से सात अक्टूबर के बीच 1,009 वयस्कों से लैंडलाइन और मोबाइल पर इंटरव्यू लेकर किया गया था।