14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेजुबान से शारीरिक संबंध बनाने के लिए घर में ही बना दिया चेंबर, अब काट रहे सजा

51 वर्षीय फ्रेडरिक और उसकी गर्लफ्रेंड को पिछले महीने दोषी करार दिया गया था।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Oct 17, 2018

Colorado couple sentenced jail making physical relationship with dog

बेजुबान से शारीरिक संबंध बनाने के लिए घर में ही बना दिया चेंबर, अब काट रहे सजा

डॅनवर। कॉलोराडो में एक जोड़े ने डॉग से संबंध बनाने का एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने अपने घर के आंगन को एक ऐसे चेंबर में तब्दील कर दिया जहां वे इस तरह के आप्राकृतिक संबंध स्थापित करते थे। लेकिन अब मामला सामने आने के बाद उन्हें डॉग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए सजा सुनाई गई। 51 वर्षीय फ्रेडरिक और उसकी गर्लफ्रेंड को पिछले महीने दोषी करार दिया गया था।

मार्च में हुई थी गिरफ्तारी

उन दोनों पर जानवरों के साथ बर्बरता बरतने और ऐसे अमानवीय संबंध बनाने का आरोप है। उन्हें मार्च में जानवरों के साथ क्रूरता के लिए गिरफ्तार किया गया। उस दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अपने पालतू 'अकीता' नस्ल के डॉग के साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारा जाएगा पीड़ित डॉग

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अब पीड़ित डॉग इतना आक्रामक हो चुका है कि उसे अब काबू में करना मुश्किल है। यही वजह कि उसे मारने का फैसला किया गया है। बता दें कि बुब्बा नाम के इस पालतू को पुलिस ने पिछली गर्मियों से अपनी कस्टडी में रखा है। जानवरों के शेल्टर गार्डों का कहना है कि उस डॉग को अब पालतू बनाना संभव नहीं है। उनके मुताबिक बुब्बान तो अब ठीक हो सकता है और न ही कहीं सुरक्षित ले जाया जा सकता है।

छह महीने की सजा के बाद दो साल तक निगरानी में रहेंगे जोड़े

अदालत ने मामले के आरोपियों को छह महीने की सजा के साथ-साथ दो साल तक निगरानी में रखने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिस वक्त आरोपियों को सजा सुनाई जा रही थी, उन्होंने कहा कि उन्हें अब अपने किए का एहसास हो रहा है। आरोपियों ने अपने बयान में कहा कि हालांकि उन्होंने जो किया वो गलत था, लेकिन उनकी मंशा डॉग को हानि पहुंचाने की नहीं थी। फ्रेडरिक ने कहा कि वो दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने प्रशासन के सामने ये भी मांग रखी कि वो बुब्बा को सुधारगृह भेजने में मदद करना चाहता है।

2007 से पशुसंभोग पर लगा था बैन

बता दें कि ये जोड़ा डॉग के साथ संबंध बनाते हुए उसे उत्तेजित करने वाले हॉरमोन स्प्रे का इस्तेमाल करते थे। यही नहीं वे अपने इस पूरे कृत्य की तस्वीरें और वीडियो भी बनाते थे। गौरतलब है कि कॉलराडो में 2007 से पशुसंभोग को गैर-कानूनी करार दिया था।