अमरीका

अमरीका: पिट्सबर्ग में एक हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन पुलिस वाले समेत 8 लोगों की मौत

घटना के बाद से इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
less than 1 minute read
Pittsburgh synagogue shooting
अमरीका: पिट्सबर्ग में एक हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन पुलिस वाले समेत 8 लोगों की मौत

वॉशीगटन: अमरीका के पिट्सबर्ग में फायरिंग की खबर आ रही है। कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक हमलावर सिनेगॉग के पास फायरिंग की है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में तीन पुलिस जवान भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिट्सबर्ग के स्क्वीरिल हिल में हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। गौरतलब है कि सिनेगॉग यहूदियों का पवित्र स्थल होता है। वहीं हमलावर ने फायरिंग की है। घटना के बाद आरोपी युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि ये हमलावर ने फायरिंग क्यों की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं हमले में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले पिट्सबर्ग पब्लिक सेफ्टी की ओर ट्वीट में कहा गया, "अलर्ट, विलकिंस और शेडी इलाके में एक एक्टिव शूटर है। लोग इस इलाके में न जाएं।" स्क्वीरिल हिल में काफी तादाद में यहूदी रहते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों से की अपील

वहीं अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर दुख जताया है। ट्रंप ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सिनेगॉग इलाके में नहीं जाने की बात कही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि शॉर्प शूटर से लोग सावधान रहे।

वारदात के बाद इलाके को सील किया गया

घटना के बाद से इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर से पूछताछ की जा रही है। पिट्सबर्ग पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का परिणाम सामने आ जाएगा।

Updated on:
27 Oct 2018 10:17 pm
Published on:
27 Oct 2018 10:17 pm