26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकाः भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को भेजा गया संदिग्ध पैकेज

भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को निशाना बनाकर भेजे गए दो संदिग्ध पैकेजों को बरामद किया गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 27 Oct 2018, 6:31 PM IST

सीनेटर कमला हैरिस

अमरीकाः भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को भेजा गया संदिग्ध पैकेज

वाशिंगटनः भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस और अरबपति राजनेता टॉम स्टीयर को निशाना बनाकर भेजे गए दो संदिग्ध पैकेजों को बरामद किया गया साथ ही फेडरल अधिकारियों ने फ्लोरिडा के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना के लिए पाइप बम भेजने का आरोप है। हैरिस और स्टीयर दोनों ही डेमोक्रेट हैं। अमरीका में बरामद इन पैकेजों की कुल संख्या अब 14 हो गई है। इनमें से किसी में विस्फोट नहीं हुआ लेकिन इसने अधिकरियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है क्योंकि उन्हें अन्य उपकरणों के भेजे जाने को लेकर चिंता है।

ट्रंप की आलोचक हैं कमला हैरिस
सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को हैरिस को भेजे गए एक पैकेज की जांच तुरंत शुरू कर दी, जिसे सैक्रामेंटो में एक डाक कर्मचारी ने ढूंढा। हैरिस सीनेट में सेवाएं देने वाली भारतीय मूल की पहली अमरीकी हैं। हैरिस को 2020 राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में एक प्रमुख दावेदार माना जाता है। हैरिस को ट्रंप की मुखर आलोचक के रूप में भी जाना जाता है। ट्रंप के कई आलोचकों को इस सप्ताह की शुरुआत में निशाना बनाया गया था।

ओबामा और हिलेरी क्लिंटन को भी भेजा था संदिग्ध पैकेज
इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन समेत कई नेताओं को चिट्ठी की मदद से बम भेजने की खबर आई थी। अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए 56 साल के आरोपी का पहले से भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि सीजर सायोक जूनियर नाम का ये आरोपी अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैन है। उसके खिलाफ बम से धमकाने जैसे मामले में फ्लोरिडा में भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सीजर के पास आईईडी वाले 13 पैकेट्स बरामद किए गए हैं।