अमरीका

अमरीका के ओहियो में हुई गोलीबारी, नौ लोगों की मौत, 16 घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी मारा गया है घायलों की संख्या 24 तक पहुंच सकती है
less than 1 minute read
Aug 04, 2019
fire

वाशिंगटन। ओहियो के डेटन में रविवार को हुई गोलीबारी में नौ लोग मारे गए हैं। शहर की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इस हमले में 16 लोगों को चोट आई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शूटिंग रविवार को सुबह के वक्त हुई। टेक्सास के एल पासो में एक और बड़े पैमाने पर गोलीबारी के कुछ घंटों बाद पूर्वी ओरेगन स्ट्रीट ऑफ द डेटन के क्षेत्र में यह गोलीबारी हुई।

स्थानीय अस्पतालों को सतर्क किया गया है। मियामी वैली अस्पताल के प्रवक्ता टेरी लिटिल ने पुष्टि की कि उन्होंने गोली लगने से 16 पीड़ितों को भर्ती किया है। अभी सभी जांच चल रही है। इसम हमले में घायलों की संख्या 24 तक तक पहुंच सकती है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
04 Aug 2019 03:06 pm
Published on:
04 Aug 2019 03:00 pm