
वाशिंगटन। नासा ने शनिवार को अपने 'सूर्य को छूने' वाली ऐतिहासिक छोटी कार के आकार के यान के निर्धारित लांच को टाल दिया है, जिसे फ्लोरिडा के केप केनावेरल वायुसेना अड्डे से लांच किया जाना था। एजेंसी ने अब इस अंतरिक्ष यान को रविवार को लांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे सूर्य के वातावरण या कोरोना में जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इतिहास में सूर्य के इतने करीब से कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं गुजरा है। नासा ने एक ट्वीट में शनिवार को कहा, "सुबह नासा सन के पार्कर सोलर प्रोब का लांच रद्द कर दिया है। लांच करनेवाली टीम अब इसे रविवार को लांच करने की कोशिश करेगी।"
कई खुलासे कर सकता है यह यान
इस प्रोब का नाम सौर वैज्ञानिक यूजेन पार्कर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1958 में पहली बार अनुमान लगाया था कि सौर हवाएं होती हैं, ये आवेशित कणों और चुंबकीय क्षेत्रों की धारा होती हैं, जो सूर्य से लगातार निकलती रहती हैं। जब ये धाराएं तेजी से निकलती हैं, तो इसके कारण धरती पर उपग्रह लिंक प्रभावित होता है। इससे पहले नासा ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा था कि "लांच टीम तकनीक मसलों पर काम कर रही है और 70 फीसदी संभावना है कि मौसम अनुकूल रहेगा।"
सोलर प्रोब के फायदे
पारकर सोलर प्रोब सौर हवाओं और पृथ्वी पर होने वाले उनके दुष्परिणामों की व्याख्या करेगा।सोलेर प्रोब यह बताएगा की सूर्य की सतह के आसपास होने वाला चुम्बकीय विचलन कब पृथ्वी को प्रभावित कर सकता है? यान को केवल साढे चार इंच (11.43 सेंटीमीटर)मोटी ऊष्मा रोधी शील्ड से सुरक्षित किया गया है जो इसे सूर्य के तापमान से बचाएगी। इस मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद यह मानव सभ्यता की सूरज के बारे में जानकारी और बढ़ जाएगी। इससे सूरज के अबूझ रहस्यों से पर्दा उठाना कहीं अधिक आसान होगा।