
वाशिंगटन। अमरीका में इस वक्त यौन संबंधों के दो मामले चर्चा में है और दोनों ही मामले राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप से जुड़े हैं। जहां एक मामला खुद ट्रंप का पॉर्न स्टार के साथ संबंधों से जुड़ा है, वहीं दूसरा मामला उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट जज के लिए नामित ब्रेट कैवनॉग से जुड़ा है। कैवनॉग पर क्रिस्टियन ब्लेसे फॉर्ड नाम की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जहां पीड़िता ने अपने साथ हुए शोषण के बारे में सेनेट कमिटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया। इस मौके पर कुछ ऐसा रिकॉर्ड बना जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मामले के सुनवाई के दौरान बना रिकॉर्ड
36 साल पहले हुए इस मामले में फॉर्ड की आपबीती सुनने के लिए लाखों लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उस दौरान नेशनल सेक्शुअल असॉल्ट की हॉटलाइन पर रिकॉर्ड नंबर में कॉलर जुड़े थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान कॉल करने वालों की संख्या में सामान्य दिनों के मुकाबले 147 प्रतिशत इजाफा हुआ। ये सभी की उक्त मामले की विस्तृत जानकारी हासिल करना चाह रहे थे।
कई लोगों के व्यक्तिगत यादें ताजा
सुनवाई के दौरान फॉर्ड की शब्दों और उनसे किए गए प्रश्नों ने कई लोगों के व्यक्तिगत यादें ताजा कर दीं। इसके बाद कुछ ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए, तो कई अन्यों ने दोस्तों या सहकर्मियों और अन्य लोगों से इस बारे में चर्चा की। वहीं कुछ ने मीडिया संस्थानों से संपर्क कर अपने साथ हुई घटनाओं को सार्वजनिक रूप से उजागर करने की इच्छा जताई।
क्या है मामला?
आपको बता दें कि फॉर्ड ने बीते जुलाई में डेमोक्रेट्स को एक पत्र भेजा था, जिसमें उसने एक पार्टी में कैवनॉग द्वारा उसका यौन उत्पीड़ करने की आप बीती सुनाई थी। उनका कहना था कि ये मामला तब का है जब वो और कैवनॉग दोनों ही किशोर थे। पहले फॉर्ड ने यह आग्रह भी किया था कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाए। हालांकि, बाद में फॉर्ड ने सार्वजनिक तौर पर सामने आकर कैवनॉग पर आरोप लगाए। वहीं कैवनॉग ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया है।