अमरीका

अमरीका: कैलिफोर्निया में फिर हुआ सिख पर हमला, 7 दिन के भीतर दूसरी घटना से दहशत में लोग

पुलिस का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज साफ देखा जा रहा है कि नट पार्क में टहल रहे हैं कि तभी दो लोग वहां पहुंचते हैं और उन्हें लात-घूसों से पीटते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 12:31 PM IST
sikh attack
अमरीका: कैलफोर्निया में फिर हुआ सिख पर हमला, 7 दिन के भीतर दूसरी घटना से दहशत में लोग

कैलिफोर्निया। अमरीका के कैलिफोर्निया में सिख व्यक्ति को पीटने की एक और घटना सामने आई है। मंटेका के स्टैनिसलॉस काउंटी में 31 जुलाई को सिख समुदाय के ही सुरजीत सिंह माल्ही (50) पर हुए हमले के बाद एक बुजुर्ग सिख पर हुए हमले के बाद सिख समुदाय में डर का माहौल है। इस बार भी इसे नस्लीय हमला माना जा रहा है।

एजेंसी की खबरों के मुताबिक सोमवार को कैलिफोर्निया के मंटेका में 71 वर्षीय साहिब सिंह नट पर हुए हमले के संबंध में बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक किशोर हैं जिनकी उम्र 16 और 18 साल है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मंटेका पुलिस का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज साफ देखा जा रहा है कि नट पार्क में टहल रहे हैं कि तभी दो लोग वहां पहुंचते हैं और उन्हें लात-घूसों से पीटते हैं। वो लोग बुजुर्ग सिख को पीटकर गिरा देते हैं और उन पर थूकते हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों अपराधी नट को पीटकर जाने लगते हैं, तभी उनमें से एक युवक वापस आता है और जमीन पर गिरे नट पर दोबारा हमला करता है।

सिख समुदाय ने जताई चिंता

इस घटना के चलते अमरीका के सिख समुदाय में दहशत का माहौल है। घटना के विरोध में मंटेका के ग्रेस्टोन पार्क में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इन लोगों ने अपराधियों को तत्काल पकड़े जाने की मांगी की। इन हमलों को लेकर सिख समुदाय के नेताओं ने चिंता जताई। अमरीका के एक सिख नेता ने कहा, "यह हमला किसी एक शख्स पर नहीं बल्कि समूचे समुदाय पर किया गया है।" नट की पुत्री रुपिंदर कौर ने मीडिया से बातचीत में कहा बीमारियों की वजह से नट के शरीर के बायां हिस्सा लकवाग्रस्त है और वह मुश्किल से बात कर पाते हैं।

बता दें कि इसे पहले 50 वर्षीय सिख व्यक्ति सुरजीत सिंह माल्ही की दो श्वेत व्यक्तियों ने पिटाई की, जब वह स्थानीय प्रत्याशी जेफ डेनहम के प्रचार के लिए सामग्री लगा रहे थे। पिटाई में सुरजीत सिंह माल्ही को गंभीर चोट आईं है।

Updated on:
9 Aug 2018, 12:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All