अमरीका

अमरीकी सैन्य अधिकारी ने कहा, अफगानिस्तान में तालिबान की अभी हार नहीं हुई

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने कहा कि काबुल में सरकार के साथ संकट का राजनीतिक समाधान निकालना हित में होगा

less than 1 minute read
Nov 18, 2018
america
अफगानिस्तान में तालिबान की अभी हार नहीं हुई: अमेरिकी सैन्य अधिकारी

वाशिंगटन। अमरीकी सेना के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान की हार नहीं हो रही है और युद्ध की मार झेल रहे इस देश में शांति लाने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने कहा कि फिलहाल उनकी हार नहीं हो रही है,उनके ख्याल से यह कहना उचित होगा। उन्होंने यह बात शनिवार को कनाडा में एक सुरक्षा गोष्ठी में चर्चा के दौरान कही।

राजनीतिक समाधान निकालना उनके हित में

नफोर्ड ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति लाने के लिए कभी भी 'सैन्य समाधान' नहीं होगा, अमरीका और उसके नाटो सहयोगी तालिबान को भरोसे में लेने के लिए सैन्य,राजनीतिक और आर्थिक दबाव का लाभ उठाने के लिए काम कर रहे हैं। बातचीत कर काबुल में सरकार के साथ संकट का राजनीतिक समाधान निकालना उनके हित में है।

दबाव बनाना ही सफलता की कुंजी है

उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए तालिबान को प्रोत्साहित करने के लिए उस पर सब तरह से दबाव बनाना ही सफलता की कुंजी है। अफगानिस्तान में 17 साल से हो रहे युद्ध के मद्देनजर प्रशासन की रणनीति के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल वहां अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ाने की घोषणा की थी, जिससे देश में कुल तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या 14,000 हो गई है।

Published on:
18 Nov 2018 04:43 pm