अमरीका

वो स्टेट्स जिन्होंने बिछाया जो बाइडेन के लिए व्हाइट हाउस तक का रेड कार्पेट

फ्लिप स्टेट्स और बैटल स्टेट्स को जीतकर बाइडेन की व्हाइट हाउस की रेस हुई आसान बैटल ग्राउंड स्टेट्स पर भी बाइडेन की रही अच्छी जीत, कुल मिले हैं 290 इलेक्टोरल वोट
2 min read
Nov 08, 2020
These states that laid the red carpet for Biden to the White House
These states that laid the red carpet for Biden to the White House

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में किसी को ही व्हाइट हाउस की रेस जीतनी थी। इस जीत में स्टेट के इलेटोरल वोट काफी आले हैं। इस रेस को जीता है जो बाइडेन ने। इस आर्टिकल में आपको उन स्टेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिन्होंने जो बाइडेन और व्हाइट के रास्ते पर रेड कार्पेट बिछाने का काम किया। बाइडेन ने कुछ राज्य ऐसे जीत जो पिछली बार डेमोक्रेट पार्टी के पास नहीं थे। कुछ राज्यों में खींचतान ज्यादा थी, जिन्हें बाइडेन ने आराम से जीत लिया है।

वो स्टेट्स जिन्हें बाइडेन ने किया फ्लिप
1. पेनिसिलवेनिया में कुल 20 इलेक्टोरल वोट हैं। जहां से बाइडन ने जीत दर्ज की है। पिछली बार ट्रंप ने यहां से जीत दर्ज की थी। शुरुआती काउंटिंग में ट्रंप ने लीड ली हुई थी। बाद में बाइडेन धीरे-धीरे आगे बढ़े। अंत में जीत दर्ज की।

2. मिशिगन में 2016 में ट्रंप को जीत मिली थी। पहली बार था कि किसी रिपब्लिकन ने मिशिगन में जीत दर्ज की थी। इस बार बाइडन ने मिशिगन में अपना होल्ड शुरुआत से ही बना रखा। अपने कैंपेन के दौरान उन्हें पूरा भरोसा था कि उन्हें यहां से जीत मिलेगी।

3. विसकांसिन में भी ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को मात दी थी। इस बार यह राज्य भी पूरी तरह से फ्लिप को गया। बाइडेन को पूरा भरोसा था कि यहां का वर्किंग क्लास पूरा सपोर्ट करेगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। जिसकी वजह से यहां 10 सीटे बाइडेन को मिली।

बैटलग्राउंट स्टेट्स भी किए अपने नाम
1. मिनेसोटा यूएस इलेक्शन का बड़ा बैटल ग्राउंड साबित हुआ। यहां पर बाइडेन की काफी आराम से जीत हुई। 2016 में यहां से ट्रंप की जीत हुई थी। यहां पर 10 इलेक्टोरल वोट बाइडेन को ही मिले।

2. नेवादा में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। बाइडेन को भरोसा था कि वो यहां से आराम से जीतेंगे, इसका कारण भी था कि 2016 में क्लिंटन ने यहां जीत दर्ज की थी। अंत में बाइन ने यहां की सभी 6 सीटों को अपने नाम किया।

3. न्यू हैंपशायर को पहले कांटे की टक्कर वाला स्टेट माना जा रहा था। इसका कारण भी कि डेमोक्रेट्स को पिछली बार काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस बार बाइडेन को यहां से काफी आसान जीत मिली।

इन बड़े राज्यों में मिली हार
बाइडेन को छोटे राज्यों में अच्छी जीत मिली, लेकिन बड़े राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। फ्लोरिडा 29 सीटों के साथ बड़े राज्यों में गिना जाता है। ट्रंप ने वहां पर बाजी मारी। टेक्सस भी बड़े राज्यों में गिना जाता है। खास बात तो यह है यहां 38 इलेक्टोरल वोट हैं। ट्रंप को लगातार दूसरी बार सफलता मिली। ओहायो में 18 औैर लोवा में 8 सीटों एक बार फिर से ट्रंप का ही कब्जा रहा। अगर बाइडेन इन सीटों पर थोड़ा और ध्यान देते तो जीत का मार्जिन और बड़ा हो सकता था।

Updated on:
08 Nov 2020 02:04 pm
Published on:
08 Nov 2020 01:36 pm