अमरीका

इस फोटो को देख हर कोई हो गया था इसका मुरीद, अब सामने आई है ऐसी सच्चाई कि…

इस फोटो को देखने के बाद यह साबित हो गया कि, सच्चा प्यार किसी रंग या भाषा की सीमा का मोहताज नहीं होता।

2 min read
Nov 01, 2018
इस फोटो को देख हर कोई हो गया था इसका मुरीद, अब सामने आई है ऐसी सच्चाई कि...

वाशिंगटन। कुछ वक्त पहले अमरीका में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी इस फोटो को जमकर लाइक्स मिली और लोगों ने मानवता की बात कहते हुए इसे खूब शेयर भी किया था। लेकिन हाल ही में एक शख्स ने इस फोटो के बारे में एक ऐसी सच्चाई बताई है जिसके बारे में जानकर आपको अनजान रिश्तों को लेकर भरोसा बढ़ जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में एक काला आदमी गोरे बच्चे को गोद में लिए बैठा नजर आ रहा है। कोडी शुगार्ट नाम के एक फेसबुक यूजर ने जब इस फोटो के पीछे की सच्चाई बताई तब सबको इस फोटो के बारे में पूरी गहराई से पता चला। कोडी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर बताया कि, 'मिल्टन मेरे बचपन से ही मेरा पड़ोसी है। मिल्टन यहां मिस्टर चिप के नाम से मशहूर हैं।' कोडी ने बताया कि, 'जब मैं 2 साल का था तब से ही मिस्टर चिप उनकी मदद कर रहे हैं।' एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोडी के पिता नहीं हैं, यही कारण है कि उन्हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन मिस्टर चिप ने उन्हें बचपन से एक अच्छा इंसान बनने में मदद की है।

फोटो जमकर हुई वायरल, मिली खूब वाहवाही

मिस्टर चिप ने बिलकुल उनके पिता की तरह कोडी को यार्ड की देखभाल करना सिखाया, कोडी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'मिस्टर चिप ने उन्हें ज़िंदगी के हर उतार-चढ़ाव को पार करना सिखाया। उन्हें एक अच्छा बेटा, आदमी और पिता बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान किया है। उनका कहना है कि, ' मिस्टर चिप को उनके जीवन में भेजने के लिए वो हमेशा भगवान का आभारी रहेंगे। बता दें कि, इसी साल मई में कोडी को पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब उनकी ज़िन्दगी में इतना बड़ा दिन था और वो मिस्टर चिप को न याद करते ऐसा तो हो नहीं सकता था। अपने बच्चे मिलाने के लिए कोडी ने मिस्टर चिप को अपने घर बुलाया और अपने बेटे को खिलाते हुए कोडी ने यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। बस फिर क्या देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई और खूब वाहवाही बटोरने लगी। इस फोटो को देखने के बाद यह साबित हो गया कि, सच्चा प्यार किसी रंग या भाषा की सीमा का मोहताज नहीं होता।

ये भी पढ़ें

अमरीका में दो हादसे: एक परिवार के तीन बच्चों की मौत, रेस्क्यू टीम को छह दिन बाद जिंदा मिली महिला
Published on:
01 Nov 2018 06:54 pm
Also Read
View All