
नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि टाइम मैगजीन की ओर से उन्हें पर्सन ऑफ द इयर बनने का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। वहीं दूसरी ओर टाइम मैगजीन ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।
मैंने पर्सन ऑफ द इयर बनने से मना किया
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि टाइम मैगजीन ने बताया कि पिछली बार की ही तरह इस साल भी संभवत: मैं मैन (पर्सन) ऑफ द इयर चुना जाऊं. लेकिन मुझे एक इंटरव्यू देने और विस्तृत फोटो शूट के लिए तैयार होना होगा। मैंने कहा यह सही नहीं है और मना कर दिया। धन्यवाद।
टाइम ने कहा- झूठ बोल रहे ट्रंप
हालांकि टाइम मैगजीन ने इससे जुड़ा एक ट्वीट करके ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया। टाइम मैगजीन ने ट्वीट कर कहा कि ' राष्ट्रपति ट्रंप इस बारे में गलत बता रहें हैं ,टाइम्स अपने पब्लिकेशन से पहले चुने गए "पर्सन ऑफ़ द ईयर" के बारे में कोई जानकारी किसी से भी सांझा नहीं करता। अभी 6 दिसंबर को मैगजीन के पब्लिकेशन के बाद ही पता चलेगा की ये उपाधि इस बार किसकी है।'
टाइम चीफ ने भी उठाया मजाक
दूसरी ओर टाइम्स चीफ ने भी ट्रंप के इस झूठे दावे पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'गज़ब, लेकिन ये सही नहीं बोल रहे हैं, उन्होंने "पर्सन ऑफ़ द ईयर" बनने से इंकार किया- इस बात में कोई सच्चाई नहीं।
कई बार ऐसे झूठ बोल चुके ट्रंप
ट्रंप इससे पहले भी कई बार टाइम मैगज़ीन के लिए ट्वीट करते रहें हैं, 2015 में उन्होंने ऐसे ही एक ट्वीट में लिखा था कि 'मैं जानता था, टाइम मैगज़ीन मुझे कभी भी 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' नहीं चुनेगा, जबकि मैं उनका फेवरेट हूं, उन्होंने मुझे छोड़ कर उसको चुना जो कि जर्मनी को बर्बाद कर रहा है। ट्रंप को 2016 में 'टाइम्स पर्सन ऑफ़ द ईयर' का टाइटल मिला था, जब वो हिलेरी क्लिंटन को हरा कर US के राष्ट्रपति चुने गए थे.
ट्रंप इस समय फ्लोरिडा में अपनी 'थैंक्सगिविंग' की छुट्टियां बिता रहे हैं, और वहीँ से उन्होंने ट्वीट द्वारा ये दावे किये