
General John Hyten
वॉशिंगटन: पिछले काफी समय से नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। आए दिन कभी अमरीका तो कभी नॉर्थ कोरिया की तरफ से परमाणु हमले की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं इन दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी खूब कर रहे हैं। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकी उन्हीं के देश के जनरल ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ही एक बयान दे दिया है।
ट्रंप के कहने पर भी नहीं करेंगे परमाणु हमला
दरअसल, अमरीका के युद्ध-नीति-विषयक यानि कि स्ट्रैटिजिक कमांड के एक शीर्ष अधिकारी जनरल जॉन हिटन ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से नॉर्थ कोरिया पर परमाणु हमले का आदेश दिया भी जाता है, तो वो उसे ठुकरा सकते हैं। एयर फोर्स जनरल और स्ट्रैटिजिक कमांड के कमांडर जॉन हिटन ने हैलिफैक्स अंतरर्राष्ट्रीय सिक्यॉरिटी फोरम में कहा कि अगर परमाणु हमला करने का आदेश अवैध साबित होता है तो उस आदेश को मानने से मना किया जा सकता है।
'ट्रंप को बताए जाएंगे परमाणु हमले के विकल्प'
जॉन हिटन ने इस फोरम के दौरान कहा कि वो खुद ट्रंप को बताएंगे कि वो नॉर्थ कोरिया पर ऐसा गैरकानूनी हमला नहीं कर सकते। हिटन ने कहा, 'अगर आदेश गैरकानूनी हुआ तो अंदाजा लगाइए कि क्या होगा। मैं तब यह कहूंगा कि मिस्टर प्रेजिडेंट, यह गैरकानूनी है। और अंदाजा लगाइए कि वह इसके बाद क्या करेंगे? तब वह यह कहेंगे कि इसमें गैरकानूनी क्या है?'
स्ट्रैटिजिक की देखरेख में होता है परमाणु बम
हालांकि हिटन ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप को परमाणु हमले के विकल्प बताने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जो विकल्प वैध होंगे, ऐसे विकल्पों को राष्ट्रपति के सामने रखा जाएगा। आपको बता दें कि युद्ध के समय स्ट्रैटिजिक कमांडर के हाथ में ही परमाणु बमों का नियंत्रण होता है।
दोनों देशों के बीच जारी है तीखी बयानबाजी
हिटन का यह बयान अमरीका और नॉर्थ कोरिया के बीच पैदा हो चुके तनाव के मद्देनजर काफी अहम है, क्योंकी उत्तर कोरिया पहले ही अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दे चुका है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि अगर अमेरिका या उसके किसी भी सहयोगी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो वह उत्तर कोरिया को नेस्तनाबूद कर देंगे। नॉर्थ कोरिया तो दुनिया के सबसे खतरनाक हाइड्रोजन बम का भी सफल परीक्षण कर चुका है।
Updated on:
19 Nov 2017, 11:42 AM IST
Published on:
19 Nov 2017, 11:16 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.