अमरीका

हिलेरी की तरह ट्रंप की बेटी इवांका भी फंसी ईमेल विवाद में, निजी अकाउंट से भेजी महत्वपूर्ण जानकारी

व्हाइट हाउस की शीर्ष सलाहकार इवांका ट्रंप ने बीते वर्ष सरकारी कामकाज से संबंधित सैकड़ों ईमेल अपने निजी अकाउंट से भेजी थीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 2:51 PM IST
ivanka
ट्रंप ने इस बात को लेकर हिलेरी क्लिंटन की थी आलोचना, अब बेटी इवांका कर रही वही काम

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की शीर्ष सलाहकार इवांका ट्रंप ने बीते वर्ष सरकारी कामकाज से संबंधित सैकड़ों ईमेल अपने निजी अकाउंट से भेजी थीं। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि यह ईमेल व्हाइट हाउस के सहयोगियों,कैबिनेट के सदस्यों और इवांका ट्रंप के सहायकों को भेजे गए थे। कई ईमेल पब्लिक रिकॉर्डस नियमों का उल्लंघन करते हुए भेजे गए।

हिलेरी को जेल भेजा जाना चाहिए

गौरतलब है कि ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी रहीं हिलेरी क्लिंटन की इस बात के लिए बुरी तरह आलोचना की थी कि उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए अपने निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने कहा था कि इसके लिए हिलेरी को जेल भेजा जाना चाहिए। इवांका के वकील अबे लॉवेल के प्रवक्ता पीटर मिरजानियन ने इस बारे में कहा कि सरकार बदलने के दौरान उन्होंने कभी-कभार निजी अकाउंट का इस्तेमाल किया।

गोपनीय जानकारी नहीं भेजी गई

मिरजानियन ने जोर देकर कहा कि संदेशों में कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं भेजी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी ईमेल को हटाया नहीं गया है और दस्तावेजों को कानूनों के अनुरूप सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में 14 महीने पहले मीडिया में बातें आईं,तब इवांका ट्रंप ने व्हाइट हाउस के वकील के साथ अपने ईमेल इस्तेमाल की समीक्षा की और उसे सत्यापित किया। उन्होंने इस बारे में कांग्रेस के नेताओं को भी बताया।

Published on:
Also Read
View All
क्या ईरान के खिलाफ खत्म होगा युद्ध? मिडटर्म चुनाव में जीत के बाद अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कह दी बड़ी बात

मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना – ‘अमेरिकी जनता ने दिया स्पष्ट मैसेज’

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स के बहुमत से भारत को क्या फायदा? बाइडेन के पूर्व सलाहकार बोले- टैरिफ वाला ड्रामा होगा बंद

US Midterm में भारतीय मूल की पिया दांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, इज़रायल को अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली सालाना 37 हज़ार करोड़ की सैन्य सहायता होगी बंद