अमरीका

ट्रंप की चेतावनी, नॉर्थ कोरिया के साथ वार्ता सफल नहीं रही तो बीच में उठ जाऊंगा

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ होने वाली बैठक को लेकर ट्रंप ने कहा कि यदि वार्ता कसौटी पर खरी नहीं उतरी तो वह बीच में छोड़ देंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 12:14 PM IST
North Korea

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ होने वाले बैठक को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों के बीच होने वाली बैठक उकी कसौटी पर खरी नहीं उतरी तो वह बीच में उठ खड़े होंगे। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि यदि ऐसा लगा कि सब कुछ ठीक नहीं हो रहा, तो हम आगे नहीं बढ़ेंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि यदि बैठक में उन्हें किसी नकारात्मक परिणाम का अहसास हुआ तो वह बैठक में भाग नहीं लेंगे और इसके बाद हम वही करेंगे।

जून में होनी है बैठक

बता दें की डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों इस बात की घोषणा की थी। घोषणा में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने जून में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग के साथ बैठक की योजना बनाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि बैठक का केन्द्र परमाणु निरस्त्रीकरण रहेगा, जिसके लिए नॉर्थ कोरिया तैयार हो गया है। बताया गया कि नॉर्थ कोरिया ने अमरीका को बताया है कि वो बैठक में कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब नॉर्थ कोरिया ने अमरीका के समक्ष परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी मंशा जाहिर की हो।

निरस्त्रीकरण पर रहेगा फोकस

वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच बैठक की दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम है। दरअसल, दोनों नेताओं के बीच यह बैठक मई के अंत या फिर जून में होने वाली है। हालांकि अभी तक बैठक के लिए जगह की घोषणा नहीं की गई है।

Published on: