
नई दिल्ली । भारत और इंडोनेशिया पर प्रतिबंध लगाने के मामले में एक अमरीकी एडिमरल फिलिप एस. डेविडसन ने कांग्रेस को चेतावनी दी है। अमरीकी कांग्रेस को चेताते हुए एडमिरल फिलिप ने कहा है कि भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों पर रूस से रक्षा उपकरण खरीदने पर प्रतिबंध लगाने से भारत-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका के सुरक्षा संबंधों पर असर पड़ेगा और उसके सहयोगियों की रूस पर निर्भरता बढ़ेगी। एडमिरल ने कहा कि कहा हमें भारत के साथ सैन्य संबंध विकसित करने पर जोर देना चाहिए। बता दें कि रक्षा एवं इंटलिजेंस क्षेत्र में रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के साथ अमरीकी सीनेट 'काउंटरिंग अमरीका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट' (सीएएटीएसए) के तहत भारत पर प्रतिबंध लगा सकती है।
अमरीका को भारत के साथ सैन्य संबंध विकसित करने पर जोर देना चाहिए : एडमिरल
आपको बता दें कि यूएस पैसिफिक कमान कमांडर में सदस्य एडमिरल फिलिप एस डैविडसन ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सदस्यों से बुधवार को कहा 'भारतीय सेना अपनी तकनीक एवं प्रशिक्षण के लिए पहले सोवियत यूनियन और फिर रूस के ऊपर निर्भर रही है। हमें कुछ हद तक उस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को तोड़ना होगा, जिससे कि हम भारत के साथ आगे बढ़ सकें'। एडमिरल ने कहा कि भारत पर प्रतिबंध लगाने से हमारे संबंध बिगडेंगे।
गौरतलब है कि अमरीकी सीनेट भारत को सीएएटीएसए एक्ट के तहत रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा तकनीक खरीदने के मामले प्रतिबंध लगा सकता है। एडमिरल ने कहा है कि रूस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका की सक्रियता को कम करना चाहता है। इसी के मद्देनजर रूस अमरीका के खिलाफ दूसरे देशों को उच्च तकनीक बेंच रहा है।