अमरीका

अमरीका ने अलकायदा के शीर्ष आतंकी अब्दुल हामिद अल मातर को ड्रोन हमले में मार गिराया

पेंटागन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीरिया में अमरीकी ड्रोन हमले में अलकायदा का एक शीर्ष आतंकी मारा गया है। अमरीकी सेना के सेंट्रल कमान के प्रवक्ता मेजर जॉन रिग्सबी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक अमरीकी हवाई हमले में अलकायदा के शीर्ष आतंकी अब्दुल हामिद अल मातर की मौत हो गई।  

2 min read
Oct 23, 2021

नई दिल्ली।

अमरीका ने अपना बदला लेते हुए ड्रोन हमले में अलकायदा के शीर्ष आतंकी अब्दुल हामिद अल मातर को मार गिराया है। अमरीकी रक्षा एजेंसी पेंटागन के मुताबिक, इस बेहद गोपनीय ऑपरेशन को सीरिया में अंजाम दिया गया।

पेंटागन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीरिया में अमरीकी ड्रोन हमले में अलकायदा का एक शीर्ष आतंकी मारा गया है। अमरीकी सेना के सेंट्रल कमान के प्रवक्ता मेजर जॉन रिग्सबी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक अमरीकी हवाई हमले में अलकायदा के शीर्ष आतंकी अब्दुल हामिद अल मातर की मौत हो गई।

यह हमला दक्षिणी सीरिया में अमरीकी चौकी पर हमले के दो दिन बाद हुआ है। हालांकि, रिग्सबी ने यह नहीं बताया कि क्या जवाबी कार्रवाई में अमरीकी ड्रोन हमला किया गया है।

रिग्सबी ने कहा, उत्तर पश्चिमी सीरिया में शुक्रवार को एक अमरीकी हवाई हमले में अलकायदा के शीर्ष आतंकी अब्दुल हमीद अल मातर की मौत हो गई। इसके लिए एमक्यू-9 विमान का उपयोग किया गया। इस हमले में किसी आम नागरिक की जान नहीं गई है। अलकायदा अब भी अमरीका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि अलकायदा सीरिया को पुनर्निर्माण, बाहरी सहयोगियों के साथ समन्वय करने और बाहरी अभियानों की योजना बनाने के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में उपयोग करता है। अलकायदा सीरिया को सीरिया, इराक और उससे आगे तक पहुंचने वाले खतरों के लिए एक आधार के रूप में भी उपयोग करता है।

बयान में कहा गया है कि अमरीका अलकायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों के सदस्यों को निशाना बनाना जारी रखेगा जो अमरीकी मातृभूमि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

Published on:
23 Oct 2021 08:02 am
Also Read
View All