
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अमरीका के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा। हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों पर प्रतिबंध की घोषणा की थी। साथ कुछ दिन पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान ने एक अमरीकी राजनयिक को अपने देश में बंधक बना लिया था, लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि वो राजनयिक अपने देश रवाना हो गया है। खबर के मुताबिक कर्नल जोसेफ इमानुएल हॉल सोमवार को अमरीका रवाना हुए।
सड़क दुर्घटना के आरोपी हैं अमरीकी राजनयिक
इस बात की जानकारी अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी राजनयिक उत्तरी इस्लामाबाद के दमन-ए-कोह में हुए एक सड़क दुर्घटना के आरोपी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले महीने की सात तारीख को दमन-ए-कोह में एक दुर्घटना में अतीक बेग नाम के शख्स मारा गया था। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार एक बाइक को टक्कर मारते नजर आ रही थी। दुर्घटना रेड लाइट क्रास करते समय हुई थी, जिसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई।
शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी?
वीडियो सामने आने के बाद ये दावा किया जा रहा था कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार कर्नल हॉल चला रहे थे। लेकिन उनके एक अमरीकी राजनयिक होने के कारण पाकिस्तानी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। पाकिस्तान मीडिया में इस बात का भी दावा किया गया कि कर्नल हॉल शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।
पाक मीडिया के दावों को अमरीकी दूतावास ने किया खारिज
हालांकि अमरीकी दूतावास ने पाक मीडिया के इन दावों को खारिज किया। मारे गए युवक के पिता ने इस मामले में मृतक के पिता ने कर्नल के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आइएचसी) में मुकदमा चलाने की मांग की है। जिसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमरीकी राजनयिक को नूर खान हवाई अड्डे पर उनके वायुसेना सी130 से उतरने पर मजबूर कर दिया, जिसके बाद उसे हॉल के बिना ही उड़ान भरना पड़ा था। बता दें कि उनका पासपोर्ट भी जब्त किया गया था।