28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीओके में बड़ा हादसाः सेल्फी लेते वक्त डूबने से 7 छात्रों की मौत

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर से एक बड़े हादसे की खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 14 May 2018, 3:06 PM IST

bridge

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर से एक बड़े हादसे की खबर है। पीओके में एक नदी का पुल टूटने से मेडिकल के सात छात्रों की मौत हो गई वहीं 20 छात्रों के बह जाने के कारण लापता होने की खबर है।

नीलम घाटी पर हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नीलम घाटी में हुई, यहां पर बना लकड़ी का पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब फैसलाबाद और लाहौर के दो मेडिकल कॉलेजों के छात्र नीलम घाटी के इस पुल पर फोटो खींच रहे थे। तभी पुल छात्रों का भार सह नहीं सका और ढह गया, जिससे छात्रों की मौत हो गई।

देखिए कैसे ढह गया 86 साल पुराना पुल, धमाके के शोर से दहल गए लोग

अभी तक सात शव बरामद, 20 अभी भी लापता

पुलिस के अनुसार अभी तक सात शव बरामद किए गए हैं बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पानी का बहाव बहुत ज्यादा है और पानी बहुत ठंडा भी है, जिसकी वजह से बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।

घटना के बाद अधिकारी का बयान

मामले पर बात करते हुए अधिकारी ने बताया कि पुल बहुत पुराना था, जिस पर एक समय में सिर्फ चार लोगों को जाने की इजाजत है। छात्रों को चेतावनी भी दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी लोग बड़ी मात्रा में पुल पर चढ़े, जिससे ये हादसा हो गया।

चंबल पुल के क्षतिग्रस्त होने से यूपी एमपी के बीच आवागमन बंद, बढ़ीं परेशानियां

प्रधानमंत्री ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

सेल्फी लेने में हुआ हादसा

खबर है कि ये सभी छात्र यहां पर सेल्फी लेने के लिए रूके थे, ये सभी छात्र कॉलेज ट्रिप पर थे। तभी पुल टूटने से हादसा हो गया।