
नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाक के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है।
इस बार प्रदर्शनकारी ये विरोध प्रदर्शन प्रमुख कश्मीरी राष्ट्रवादी नेता आरिफ शाहिद की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कर रहे हैं। बता दें कि आरिफ आल पार्टी नेशनल एलायंस (एपीएनए) के चेयरमैन तथा जम्मू कश्मीर नेशनल लिबरेशन कांफ्रेंस (जेकेएनएलसी) के अध्यक्ष थे। प्रदर्शनकारी आरिफ के मौत की पांचवीं वर्षगांठ पर ये मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग सड़कों पर उतर आए और पाक के खिलाफ नारे भी लगाए। देखें वीडियो-