28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
देखिए कैसे ढह गया 86 साल पुराना पुल, धमाके के शोर से दहल गए लोग
Play video

देखिए कैसे ढह गया 86 साल पुराना पुल, धमाके के शोर से दहल गए लोग

यूएसए के केनटकी का वी़डियो वायरल हो रहा है, यहां 86 साल पुराने एक ब्रिज को ढहा दिया गया। पुल काफी कमजोर हो चुका था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 12:39 PM IST

नई दिल्ली. विदेशों में ऐतिहासिक इमारतों को लेकर काफी गंभीरता से काम किया जाता है। सुपर पावर अमरीका में भी सार्वजनिक इमारतों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खासतौर पर जो इमारते पुरानी हो गई हैं या तो उनकी समय पर मरम्मत की जाती है या फिर मरम्मत के लायक न हों तो उन्हें किसी बड़े हादसे से पहले ही धराशाइ कर दिया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है। ये वीडियो यूएसए के केनटकी का है, जहां 86 साल पुराने एक ब्रिज को ढहा दिया गया। दरअसल पुल काफी कमजोर हो चुका था, ऐसे में एक्सप्लोजन लगाकार इसे उड़ा दिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे देखते ही देखते ये पुल जोरदार धमाके से गिरा दिया गया। ये धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास मौजूद हर कोई दहल उठा।
1932 में बना था पुल
लेक बर्कले नाम के इस ब्रिज को 1932 में बनाया गया था. इस ब्रिज का इस्तेमाल टोल ब्रिज के लिए किया जाता था. ब्रिज को उड़ाने से पहले यहां किसी को भी आने से मना कर दिया गया था। 1500 फीट ऊपर इस ब्रिज को उड़ाने के लिए बोट्स और शिप्स को आने से रोक दिया गया था। कई घंटों की मशक्कत के बाद इस पुल पर विस्फोटक लगाए गए थे।
हजारों लोग देख चुके वीडियो
विस्फोट के बाद क्रू के सदस्यों को सभी मेटल को साफ करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया था. इस वीडियो को केनटकी ट्रांस्पोर्ट केबिनेट ने फेसबुक पर शेयर किया है. शेयर करने के बाद अब तक इसे 35000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।