अमरीका

अमरीकाः एक ‘नैपकिन’ ने 32 साल बाद किया बलात्कार और हत्या के आरोपी का खुलासा

32 वर्ष बाद एक केस को सुलझाने में अमरीकी पुलिस को एक नैपकिन ने मदद की, जो कि आरोपी द्वारा रेस्तरां में इस्तेमाल के बाद फेंकी थी।

2 min read
Jun 23, 2018
अमरीकाः एक 'नैपकिन' ने 32 साल बाद किया बलात्कार और हत्यारोपी का खुलासा

वॉशिंगटन। दुनिया में विकसित और ताकतवर देशों की श्रेणी में अमरीका पहले पायदान पर आता है। लेकिन एक मामले को सुलझाने में अमरीका की पुलिस को 32 वर्ष लग गए। हालांकि इतने वर्षों बाद पुलिस ने मामले को सुलझा तो लिया लेकिन इसके लिए एक ऐसी चीज ने उनकी सहायता की जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। दरअसल 32 वर्ष बाद एक केस को सुलझाने में अमरीकी पुलिस को एक नैपकिन ने मदद की, जो कि आरोपी द्वारा रेस्तरां में इस्तेमाल के बाद फेंकी थी। बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान गैरी चार्ल्स हार्टमैन के रूप में की है। चार्ल्स पर आरोप है कि 1986 में उसने एक 12 वर्ष की लड़की के साथ पहले बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने चार्ल्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पियर्स काउंटी में एक केस दर्ज किया गया है।

पार्क में पिकनिक मनाने गई थी मिशेल

आपको बता दें कि पुलिस ने कहा है कि यह घटना 32 वर्ष पुराना वॉशिंगटन के ताकोमा की है। पुलिस के मुताबिक मिशेल वेल्च और उनकी दो छोटी बहनें पगेट पार्क में गई थीं। करीब 11 बजे मिशेल लंच करने घर चली गई और उनकी बहनें वाशरूम चली गई। जब उनकी दोनों बहनें वापस पार्क में आई तो मिशेल को वहां नहीं देखा। जबकि उसकी साइकिल वहीं थी। दोनों बहनों ने मिशेल को नहीं देख अपने बेबी सिस्टर को सूचित किया, जिसने लड़कियों की मां को इस बारे में जानकारी दी। फिर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई और तलाश शुरू हुई। छानबीन के बाद खोजी कुत्ते ने मिशेल के शव को उस रात एक सुनसान जगह से खोज निकाला। यह स्थान पार्क से कुछ ही दूरी पर था जहां पर वे सभी लोग पिकनिक मनाने गए थे। ताकोमा पुलिस प्रमुख डोन राम्सडेल ने बताया, ' मिशेल की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।'

नैपकिन पर मौजूद डीएनए क्राइम सीन से मिले डीएनए के बाद किया गया गिरफ्तार

आपको बता दें कि बहुत सारे सबूत इकट्ठे किए लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच के दौरान घटना स्थल से एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर एक व्यक्ति का डीएनए प्रोफाइल तैयार किया, लेकिन राज्य और केंद्रीय डेटाबेस से उसका कोई मिलान नहीं हुआ। हालांकि इतने लंबे समय के बाद 2016 में पुलिस ने जेनेटिक जिनिलॉजिस्ट' के साथ काम करना शुरू किया। इस आधार पर दो भाइयों की पहचान संभावित संदिग्धों के तौर पर हुई और उनपर निगरानी रखी जाने लगी। इस जांच में जासूस स्टीव रिपोली को लगाया गया जो कि चार्ल्स की हर गतिविधियों पर नजर रख रहा था। रिपोली के मुताबिक उसने चार्ल्स को कई बार नैपकिन इस्तेमाल करते हुए देखा। एक रेस्तरां में चार्ल्स ने नैपकिन इस्तेमाल करने के बाद कुचला और उसे बैग में डाल दिया। उसके बाद बैग को भी कुचला और उसे रेस्तरां छोड़ने से पहले वहीं डाल दिया। उस नैपकिन को जमाकर वॉशिंगटन स्टेट पैट्रोल क्राइम लैबरेटरी भेजा गया। जो कि बीते मंगलवार को लैब ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि नैकपीन पर मौजूद डीएनए क्राइम सीन से मिले डीएनए से मैच कर गया है। इसके बाद से पुलिस ने फौरन ही कार्रवाई करते हुए चार्ल्स को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

चीन को एक सप्ताह में लगा 514 अरब डाॅलर का चूना, जापान बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार
Published on:
23 Jun 2018 07:05 pm
Also Read
View All