सुलतानपुर. पति के जुल्म, अन्याय और उत्पीड़न से छुटकारा दिलाकर न्याय दिलाने का झांसा देकर एक अधिवक्ता व्याहता महिला से पांच साल तक दुराचार करता रहा और पति से गुजारा भत्ता पाने की आस में अधिवक्ता के भी जुल्मोसितम चुपचाप सहती रही । लेकिन जब वह अधिवक्ता के दुराचार से गर्भवती हो गई तो उसने अधिवक्ता पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन अधिवक्ता तो अधिवक्ता ठहरा, उसने शादी से सीधे इनकार कर दिया । पीड़िता अधिवक्ता के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची, लेकिन कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। पीड़िता एसपी अमित वर्मा से मिलकर आप बीती बताई तो एसपी की फटकार के बाद पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया गया ।