अमरीका

अमरीका: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा छोड़ेंगी पद, राष्ट्रपति ट्रंप ने की घोषणा

सारा सैंडर्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक हैं। वह जून के अंत तक अपने पद से इस्तीफा देंगी। संभावना जताई जा रही है कि सारा अर्कासस से चुनाव लड़ सकती हैं।

less than 1 minute read
Jun 14, 2019
अमरीका: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा छोड़ेंगी पद, राष्ट्रपति ट्रंप ने की घोषणा

वाशिंगटन। अमरीका ( America ) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( president Donald Trump ) ने घोषणा की है कि व्हाइट हाउस की प्रैस सचिव सारा सैंडर्स ( sara sander ) जून के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने गुरुवार को दो ट्वीट कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सांडर्स अपने गृह प्रांत अर्कासस लौट जाएंगी।

ट्रंप ने ट्वीट किया, 'वे असाधारण प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ बहुत विशेष व्यक्ति हैं, जिन्होंने शानदार काम किया। मुझे उम्मीद है कि वे अर्कासस के गवर्नर का चुनाव लड़ेंगी। वे शानदार काम करेंगी।’ उन्होंने हालांकि नए प्रैस सचिव का नाम नहीं बताया।

ट्रंप के सबसे करीबी हैं सारा

36 वर्षीय सारा सैंडर्स ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगियों में से हैं और व्हाइट हाउस की प्रैस सचिव बनने वाली तीसरी महिला हैं। साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में वे ट्रंप के प्रचार अभियान की वरिष्ठ सलाहकार और इसकी प्रमुख थीं।

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद, सांडर्स को व्हाइट हाउस का उप प्रैस सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद जुलाई 2017 में, सीन स्पाइसर के जाने के बाद सारा को पदोन्नत कर प्रैस सचिव नियुक्त कर दिया गया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Published on:
14 Jun 2019 08:41 pm
Also Read
View All