अमरीका

वेनेजुएला: पहाड़ से टकराकर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात सैन्य अधिकरियों की मौत

मौके पर तुरंत सेना की टुकड़ी को भेजा सैन्य अधिकारी अहम बैठक में शामिल होने जा रहे थे दो लेफ्टिनेंट कर्नल और पांच निचले क्रम के अधिकारी सवार थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2019, 8:36 PM IST
helecopter
वेनेजुएला: पहाड़ से टकराकर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात सैन्य अधिकरियों की मौत

कराकस। वेनेजुएला में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सेना के सात सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर तुरंत सेना की टुकड़ी को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह हेलीकाप्टर तकनीकी खराबी के कारण एक पहाड़ी से टकरा गया। इसमें सैन्य अधिकारी सवार होकर महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

कराकस की पहाड़ी से टकरा गया

कौगर हेलीकॉप्टर राजधानी में तड़के कराकस स्थित पहाड़ से टकरा गया। टकराने के बाद इसका मलबा नीचे गिर गया। सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर कोजेदेस राज्य के सैन कार्लोस जा रहा था। हेलीकॉप्टर में दो लेफ्टिनेंट कर्नल और पांच निचले क्रम के अधिकारी सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। कि हेलीकॉप्टर राष्ट्रपति प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था या नहीं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
5 May 2019, 8:36 PM IST
Published on: