अमरीका

वेनेजुएला संकट: सरकार ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो पर लगाया 15 वर्ष का प्रतिबंध

वेनेजुएला में सरकार और विपक्ष के बीच संघर्ष तेज हो गया है। सरकार ने जुआन गुइदो पर सार्वजनिक पद पर बने रहने के लिए 15 वर्ष तक प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ को गिरफ्तार किया गया था।

2 min read
Mar 29, 2019
वेनेजुएला संकट: सरकार ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो पर लगाया 15 वर्ष का प्रतिबंध

काराकस। वेनेजुएला में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच निकोलस मादुरो की सरकार ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने गुइदो को 15 वर्ष तक किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक दिया है। गुरुवार को इस बाबत राज्य कंप्ट्रोलर इलवीस एमोरोशो ने यह घोषणा करते हुए जानकारी दी। सरकार ने वित्तीय रिकॉर्ड में अनियमितताओं का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले गुइदो ने जनवरी में खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर लिया था, जिन्हें 50 से ज्यादा देशों को समर्थन है। अमरीका भी गुइदो का समर्थन करता है। बता दें कि गुइदो और मादुरो दोनों खुद को वेनेजुएला का संवैधानिक राष्ट्रपति होने का दावा करते हैं।

गुइदो ने सरकार के फैसले को किया खारिज

बता दें कि कंप्ट्रोलर एमोरोशो के घोषणा को जुआन गुइदो ने खारिज करते हुए कहा कि वह ऑडिटर जनरल नहीं हैं। एक ऑडिटर जनरल को नामित करने के लिए केवल एक ही वैध संस्थान कांग्रेस है। बीते हफ्ता गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ रॉबर्टो मैरियो को गिरफ्तार किए जाने के बाद अधिकारियों के खिलाफ तोड़फोड़ करने की योजना बनाने का आरोपी करार दिया गया था। रॉबर्टो मैरियो की गिरफ्तारी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध किया गया और अमरीका, यूरोपीय संघ और लैटिन अमरीकी राष्ट्रों ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। वेनेजुएला के अंतरिम मंत्री नेस्टोर रेवेरोल ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर जब उनके घर पर छापा मारा गया तो वहां से हथियार और विदेशी मुद्रा बरामद किया गया। इधर इस मामले को लेकर गुइदो ने कहा कि अधिकारियों की ओर से गैरकानूनी और असंवैधानिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सब सामान पहले से ही वहां रखे गए और फिर छापा मारा गया।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Updated on:
29 Mar 2019 04:01 pm
Published on:
29 Mar 2019 06:25 am
Also Read
View All